पवित्र रिश्ता
- फोटो : Social Media
किरदार : मानव देशमुख
धारावाहिक : पवित्र रिश्ता (2011-14)
हितेन तेजवानी के लिए यह सीरियल बहुत मायने रखता है। शुरुआती दौर में मानव देशमुख का किरदार हिंदी सिनेमा के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था, लेकिन बाद में यह किरदार हितेन तेजवानी को दिया गया। शो में मानव एक कार मकैनिक होता है, जो एक बहुत ही कम पढ़ी-लिखी लड़की अर्चना करंजकर से प्यार कर बैठता है। कई सारी दिक्कतों को झेलने के बाद जब मानव को एक अच्छी नौकरी मिलती है, तो वह अर्चना से शादी करके घर बसा लेता है। मानव का किरदार बहुत ही नेक दिल स्वभाव का है। लेकिन हर शो की तरह इसमें भी अर्चना और मानव के रिश्ते में दरार डालने वालों की कमी नहीं है। इस शो में बेहतरीन किरदार के लिए हितेन को जी रिश्ते अवार्ड, द ग्लोबल इंडियन फिल्म एंड टीवी ऑनर्स, पांचवें बोरोप्लस गोल्ड अवार्ड, 11वें इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 12वें इंडियन टेलिविजन अकादमी अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।