बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और टेलीविजन की फेमस बहू इन दिनों बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने फेमस डिजाइनर के लिए शो स्टॉपर बनकर रैंपवॉक किया था तो वहीं अब रियल वैलेंटाइन के साथ छुट्टियां मनाने विदेश घूमने जा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Hina Khan
हिना ने यह फैसला सिर्फ वैलेंटाइन मनाने के लिए नहीं बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड के जन्मदिन को मनाने के लिए भी लिया है। दरअसल, हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का बर्थडे 14 फरवरी को होता है ऐसे में हिना के लिए यह मौका और भी खास हो गया है।
विज्ञापन
3 of 4
hina khan
हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रॉकी के साथ नजर आ रही हैं जिस पर लिखा है Happy Birthday..आपको बता दें, हिना के ब्वॉयफ्रेंड बिग बॉस शो के दौरान उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब वह हिना से मिलने घर के अंदर गए थे और उन्हें प्रपोज किया था।
अपने और रॉकी के रिश्ते के बारे में हिना ने कहा - 'हम लोगों ने अपने रिलेशनशिप के बारे अभी तक इसलिए नहीं बताया था क्योंकि हम लोग सही समय का इंतजार कर रहे थे। हम लोगों का एक दूसरे से जुड़ाव है। मुझे उम्मीद है कि लोग कपल के तौर पर हम दोनों को पसंद करेंगे।'