Hina Khan
इस फैशन वीक में हिना खान डिजाइनर अर्पिता राज के लिए उतरी थी जिसमें वह इंडियन लुक में नजर आईं। हिना खान ने इस मौके पर कांजीवरम की लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। कानों में बड़े-बड़े झुमके और गले में ट्रेडिशनल पोलकी ज्वैलरी के साथ बालों में गजरा हिना के लुक में चार चांद लगा रहा था।