फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में पहुंचीं हिना खान, जसलीन से बोलीं- 'अनूप ने खोल दी तुम्हारे संग झूठे रिश्ते की पोल'

Sat, 03 Nov 2018 05:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan - फोटो : screengrab
बिग बॉस 12 में वीकेंड का वार और भी खास होने वाला है। दिवाली से पहले शो मेकर्स रोज नए-नए कलाकारों को शो में भेज रहे हैं। ऐसे में इस वीकेंड का वार में टीवी एक्ट्रेस हिना खान, मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण नजर आएंगे। इस दौरान घर में हिना खान ने जसलीन को बताया कि अनूप जलोटा ने पूरे मीडिया जगत के सामने उनके झूठे रिश्ते की पोल खोल दी है...
विज्ञापन

2 of 5
deepika kakkar - फोटो : screengrab
सबसे पहले बात करेंगे कि घर में बिग बॉस ने सभी घरवालों को मौका दिया है कि वह गार्डन एरिया में जाकर बिग बॉस से अपनी पर्सनल डिमांड रखे और बिग बॉस इस दिवाली उन्हें पूरा करेगा। ऐसे में करणवीर ने अपने परिवार को देखने की इच्छा रखी। दीपिका ने कहा कि वह अपने पति शोएब को बहुत मिस कर रही हैं और इस दिवाली वह अपने पति को अपने साथ देखना चाहती हैं। वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुरभि ने बिग बॉस के सामने इच्छा रखी कि दीपक घर मे सोमी को बहुत पसंद करते हैं तो बिग बॉस उनके लिए एक डेट का आयोजन करें। ऐसे मे दीपक की भी बारी आई और उन्होंने कहा कि वह सोमी की हर चीज की कमी पूरी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : screengrab
इस वीकेंड का वार में पिछले सीजन की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान भी नजर आईं। हिना खान घरवालों पर लगे आरोपों को लेकर एक अदालत लगाती हैं और बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट के आरोपों से रूबरू करवाती हैं। हिना खान ने करणवीर पर आरोप लगाया कि वह घर में एंटरटेनमेंट के मामले में जीरो हैं, जसलीन पर अनूप संग झूठे रिलेशनशिप का आरोप लगाया तो वहीं दीपिका पर आरोप लगाया कि वह घर में सिर्फ श्रीसंथ को ही टारगेट करती हैं। 

4 of 5
bigg boss - फोटो : screengrab
इसके बाद इस वीकेंड का वार में जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी दिखे। उन्होंने शो में कई गाने गाए। इस दौरान सलमान ने घरवालों के लिए एक लिए खेल भी रखा जिसमें यह पता करना था कि उदित नारायण जो गाना गाएंगे वह किस कंटेस्टेंट पर फिट बैठता हैं। ऐसे में उदित ने गाना गया 'प्यार हमे किसी मोड़ पे ले आया। घरवालों ने इसका उत्तर दीपक बताया जो बिल्कुल सही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : screengrab
आखिर में शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर नजर आती हैं। वह शो में करवा चौथ का व्रत खोलती हैं जो उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के लिए रखा था। बता दें कि भारती सबसे पहले शो के ग्रैंड प्रीमियर में दिखीं थी। इससे पहले वह शो के चौथे हफ्ते में भी घर में खूब मस्ती करती नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें