बिग बॉस 11 का कुछ ही दिनों में काउंट डाउन शुरू होने वाला है। ऐसे में शो को और मजेदार बनाने के लिए घरवालों को अजीब-अजीब टास्क दिए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं आज रात यानि कि 27 दिसंबर को घरवाले किस टास्क में फंसे....
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस में घरवालों को एक ऐसा टास्क दिया गया है जिसमें कंटेस्टेंट को सभी घरवालों को नजरअंदाज करना होगा। ऐसे में घरवालें उसका ध्यान हटाने के लिए कैसे भी परेशान कर सकते हैं। शो में इस वक्त सभी सातों कंटेस्टेंट के घरवाले आए हुए हैं। दो टास्क हो जाने के बाद अब तीसरा टास्क दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि आकाश को हिना को नजरअंदाज करना है लेकिन हिना खान पूरी कोशिश करती दिखाई देंगी कि आकाश का ध्यान उन पर जाए। इसके लिए वे आकाश के पीछे-पीछे वॉशरूम के पास भी पहुंच गई।
4 of 5
Hina And Luv
वहीं, लव को भी हिना, पुनीश ने जमकर छेड़ा। दोनों के छेड़ने पर लव थोड़ा मुस्कुराए जो कि टास्क में रिएक्शन देने के बराबर माना जाएगा। वहीं, प्रियांक भी विकास को अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं। वहीं, सभी कंटेस्टेंट के घरवाले पड़ोसी घर से इस टास्क का लुफ्त उठा रहे हैं।
घर में कॉमेडी का भी तड़का लगा जिसमें एक-एक कंटेस्टेंट ने जबरदस्त कॉमेडी कर सभी का दिल जीता। बता दें कि हिना खान की कॉमेडी ने सभी को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर डाला। वहीं, पुनीश ने भी घर में कॉमेडी का तगड़ा तड़का लगाया।