फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए हिना खान ने धारण किया 'नागिन 5' की 'इच्छाधारी नागिन' का अवतार, खास बातचीत में किया खुलासा

Sat, 22 Aug 2020 01:17 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
हिना खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीवी से निकलकर फिल्मों और डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी हनक दिखा चुकीं हिना खान फिर से चर्चा में हैं। 'बिग बॉस' के 11वें सीजन का हिस्सा रहीं हिना खान इस बार छोटे पर्दे पर शोहरत बटोर रही हैं, अपने नए शो नागिन 5 को लेकर। बिग बॉस से लेकर अब तक के सफर के बारे में हिना खान ने अमर उजाला से ये खास बातचीत की है।
विज्ञापन

2 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'नागिन' के पांचवें सीजन में इच्छाधारी नागिन का मुख्य किरदार निभाने के बारे में हिना ने कहा, 'टीवी पर काम करने का मेरे पास बहुत अनुभव है लेकिन यह शो मुझे बहुत नया लगा। अभी तक जितनी भी शूटिंग हमने की है, उसमें मुझे बहुत मजा आया। यह वैसा शो नहीं है जैसा अक्सर हम रोजाना टीवी पर देखते हैं। बल्कि, यह उनसे बहुत अलग है।'
विज्ञापन

3 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा रहने और उपविजेता बनने के बारे में कहा, 'शो बिग बॉस का स्टैंडर्ड मुझे पता है। जब से मैंने वह शो किया है तबसे मैं उस शो में जा जाकर थक गई हूं। उस शो को बनाने वालों ने मुझसे खुद कहा है कि इस शो को जीतकर कुछ नहीं होता। मायने तो ये बात रखती है कि आप इस शो से निकलने के बाद क्या करते हैं? उस ट्रॉफी को घर पर सजाकर देखते रहने से क्या होने वाला है?'

4 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
यह पहला रियलिटी शो नहीं था जिसमें हिना ने हिस्सा लिया था। इससे पहले वह एक्शन पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के आठवें सीजन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो की भी वह उपविजेता रहीं और विजेता का ताज सजा शांतनु माहेश्वरी के सिर। इस हार पर हिना ने कहा, 'इस हार का मुझे पहले अफसोस था लेकिन अब गर्व है। मैं उस इंसान से सिर्फ सात सेकंड से हारी जिसने भारत को वर्ल्ड हिपहॉप चैंपियनशिप में जिताया है। जिसके लिए जेनिफर लोपेज ने तालियां बजाई हैं और इस बात का कहीं जिक्र ही नहीं आता। शांतनु ने कितना बड़ा काम किया है? यह बात मुझे भी मेरे दोस्त प्रियांक (शर्मा) ने बताई।'
विज्ञापन

5 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया प्रभावित है। कारोबार बंद होने के चलते लोग बेरोजगार भी हो गए हैं। स्थिति से वाकिफ होकर ही हिना ने इस शो से टीवी पर वापसी की है। उन्होंने बताया, 'इस समय देश और दुनिया का माहौल कोरोना वायरस की वजह से बहुत खराब है। जब एकता ने मुझे यह शो ऑफर किया तो उन्होंने मुझे समझाया कि वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग इतनी जल्दी शुरू नहीं होने वाली। यह एक सीजन है तो इसे कर लो। वैसे तो मैं अपना मन टीवी से हटा चुकी थी लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए मैं इस शो के लिए तैयार हो गई।'

अब जब एकता कपूर के कहने पर हिना इस शो में काम कर रही हैं तो क्या वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगी? यह पूछे जाने पर हिना ने अपने जवाब में कहा, 'मैं कोई भी काम बेमन से नहीं करती। बेशक मुझे इसके लिए एकता कपूर ने समझाया है लेकिन यहां भी मेरे प्रशंसकों को वही हिना खान देखने को मिलेगी, जो वह अब तक देखते आए हैं। मुझे आशा है कि मेरा काम लोगों को पसंद आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस लॉकडाउन के दौरान हिना को सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय होते पाया गया। उन्होंने लोगों को चीजों के रखरखाव और खुद की देखभाल के लिए भी कई नुस्खे बताए। लॉकडाउन के अपने पूरे सफर के बारे में हिना ने बताया, 'मेरा लॉकडाउन का सफर बहुत अच्छा बीता है। इस दौरान मैंने वह सब किया जो मैं पिछले काफी समय से नहीं कर पा रही थी। मुझे स्केचिंग करना बहुत पसंद है लेकिन लंबे समय से काम में व्यस्त होने की वजह से मैं अपना यह पसंदीदा काम कर ही नहीं पाई। इस दौरान मैंने खाना भी बनाया है। और भी बहुत कुछ किया है और यह सब करके मुझे बहुत मजा आया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें