हिना खान (Hina Khan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि हिना और एरिका के बीच कैट फाइट चल रही है। इसके पीछे वजह क्या है इस बात का तो पता नहीं चला लेकिन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इस पूरे मामले पर अब हिना खान ने चुप्पी तोड़ी है। हिना खान ने खुद बताया कि उनका और एरिका का रिश्ता आखिर कैसा है?