सिर पर पल्लू, फूलों की प्रिंट वाली पीली साड़ी, उंगली में सोने की अंगूठी और चेहरे पर चिंता...हिना खान को इस अवतार में पहले किसी ने नहीं देखा होगा। टीवी की बहू बनकर भी वह ऐसी घरेलू महिला के रूप में नजर नहीं आईं। तो फिर अब इस बदलाव की वजह क्या है?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Hina Khan
हिना खान का यह लुक उनकी शॉर्ट फिल्म 'स्मार्टफोन' के लिए है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'एक्टिंग के लिए मेरा प्यार मेरे लिए कई चुनौतियां लेकर आया। मुझे खुद को चैलेंज करना पसंद है। एक छवि से दूसरी छवि में परिवर्तित होना मेरी काबीलियत बढ़ाता है। मैंने कोशिश की है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा।'
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
- फोटो : Instagram
हिना खान के इस नए लुक को देख लोग उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं-
4 of 5
Hina Khan
हिना खान जल्द एक पंजाबी गाने में भी नजर आएंगी। यह गाना दो हफ्तों में रिलीज होगा। इसकी जानकारी खुद हिना खान ने ट्विटर पर दी।
हिना खान ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग डेब्यू किया था। 'अक्षरा' का किरदार निभाकर वह घर-घर में फेमस हुई थीं। इसके बाद वह रियलिटी शोज 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस-11' में नजर आईं। दोनों ही शोज में वह रनर-अप रहीं। हाल ही में हिना खान को दादासाहेब फाल्के एक्सिलेंस अवॉर्ड दिया गया।