फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी से जुड़ा बड़ा खुलासा, कभी प्यार में पागल आशिक ने मार दी थी सिर पर गोली

Mon, 27 Nov 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के घर के बाहर हो चुकी सपना चौधरी की निजी जिंदगी के बारे में बाहर वाले ही नहीं खुद बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट भी अच्छे से वाकिफ थे। ये उस समय की बात है जब बिग बॉस 11 का पहला हफ्ता शुरू हुआ था। ‌घरवालों ने विकास को पहला कैप्टन बनाया था। जिसके बाद वो घर जाने से बाहर जाने में सेफ हो गए थे। उसी दौरान घर के अंदर इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी। घर से आउट होने की बात को लेकर हिना खान ने सपना चौधरी के बारे में ऐसा खुलासा कर दिया जो आज तक छिपा हुआ था। हिना ने बताया कि एक बार सपना को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल हिना खान, लव और महजबीं यही बात कर रहे थे कि इस बार कौन जा सकता है। तब महजबीं और लव ने बताया कि सपना बहुत पॉपुलर है वो नहीं जाएगी। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। महजबीं ने ये भी कहा कि एक बार उन्होंने जहर भी खा लिया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
इसके बाद हिना ने बताया कि एक बार उनको किसी शख्स ने सिर पर गोली मारी दी थी। हिना ने कहा कि सपना ने ‌इस शख्स के साथ अपने काम की शुरुआत की थी। उसे सपना से प्यार हो गया लेकिन वो शादीशुदा था। जब उस शख्स ने सपना को प्रपोज किया तो सपना ने उसे ना कह दिया। 

4 of 5
इसी बात से नाराज होकर एक पार्टी के दौरान उस शख्स ने सपना को गोली मार दी। गोली सपना के सिर को छूते हुए निकली। इसके बाद उनका भाई सामने आ गया और उसे तीन गोली लगी। दोनों कई दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहे लेकिन सपना ने उस शख्स को जेल नहीं भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना ने कहा कि सपना का मानना है कि वो शख्स बहुत शर्मिंदा है और अब वो ऐसी गलती नहीं करेगा। इसलिए उसे छोड़ दिया। लव और महजबीं ये बात सुनकर हैरान रह गए। हिना ने कहा कि ये बात खुद सपना ने घरवालों को बताई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें