फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांक के साथ रैंप वॉक करती दिखीं हिना, लव त्यागी ने क्यों किया अनफॉलो, बोलीं-गुस्सा हो गया होगा?

Mon, 25 Mar 2019 03:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan Priyank Sharma - फोटो : instagram
'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट और 'कसौटी' की कमोलिका यानी कि हिना खान (Hina Khan) हाल ही में एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करती हुई नजर आईं। खास बात यह है कि रैंप पर हिना के साथ उनके रियलिटी शो में को-कंटेस्टेंट रह चुके प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) भी रैंप पर नजर आए। दोनों स्टेज पर एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे। यहां तक कि दोनों ने एक ही रंग के कपड़े भी पहने हुए थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan Priyank Sharma - फोटो : instagram
'बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2019' (Bombay Times Fashion Week 2019) के फैशन शो में हिना खान और प्रियांक शर्मा पहुंचे थे। इन दोनों ने फैशन डिजाइनर सोनाली जैन के लिए वॉक किया था। इस मौके पर हिना खान ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ था जबकि प्रियांक ऑरेंज कलर की शेरवानी पहने हुए थे। इन दोनों ने सोनाली जैन के साथ स्टेज पर जमकर पोज दिए। स्टेज पर इन दोनों की बांडिंग साफ नजर आ रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
Hina Khan Priyank Sharma - फोटो : instagram
हिना खान, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी की दोस्ती 'बिग बॉस सीजन 11' (Bigg Boss 11) से शुरू हुई थी। जो आज भी कायम है। हालांकि कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि हिना खान और प्रियांक शर्मा को लव त्यागी ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जब इस मामले पर हिना खान से 'इंडियन टेली अवॉर्ड' (Indian Telly Award) के दौरान सवाल किया गया तो उन्होंने बेहिचक जवाब दिया।
 

4 of 5
Hina Khan Luv Tyagi - फोटो : instagram
हिना खान (Hina Khan) ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'हो गया होगा, ठीक है। दोस्त हैं हमसब। गुस्सा हो गया होगा किसी बात पर। क्या आप लड़ाई करते हो तो एक दूसरे से बात करना बंद नहीं कर देते हो? हो जाता है इसमें ऐसी क्या बड़ी बात है? हम लोग अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : instagram
आपको बता दें, हिना खान ने 'कसौटी जिंदगी की 2' के लिए 'इंडियन टेली अवॉर्ड 2019' का बेस्ट नेगेटिव रोल अवॉर्ड जीता है। 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) सीरियल में हिना खान (Hina Khan) कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल में हिना खान की एक्टिंग के अलावा उनके ड्रेसिंग सेंस को भी काफी पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें