टेलीविजन के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। आपको बता दें कि सीरियल की लीड हीरोइन 'अक्षरा' की मौत होने वाली है और इसके बाद वो कभी भी इस सीरियल में नहीं दिखेंगी। सीरियल में अक्षरा की मौत के पीछे का असली सच कुछ और ही है। ये स्क्रिप्ट की डिमांड नहीं बल्कि शोमेकर्स के साथ उनका झगड़ा है।
विज्ञापन
मां बनने के बाद खुश नहीं थी हीरोइन, जल्द हो जाएगी 'मौत'
2 of 5
अक्षरा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस हिना खान के मुताबिक वो सीरियल में अपने किरदार से खुश नहीं थीं। इसे लेकर वो सीरियल के मेकर्स से कई बार शिकायत कर चुकी थीं। उन्होंने सीरियल छोड़ने की धमकी तक दी थी।
विज्ञापन
मां बनने के बाद खुश नहीं थी हीरोइन, जल्द हो जाएगी 'मौत'
3 of 5
हिना खान और सीरियल के मेकर्स के बीच लंबे समय से चली आ रही इस लड़ाई का अंत करते हुए आखिरकार उन्हें सीरियल के बीच में से ही बाहर निकाल दिया गया। उन्हें बाहर निकालने के लिए अब सीरियल में अक्षरा की मौत दिखाई जाएगी।
मां बनने के बाद खुश नहीं थी हीरोइन, जल्द हो जाएगी 'मौत'
4 of 5
सीरियल के प्रोड्यूसर और चैनल के सदस्यों ने मिलकर ये फैसला लिया है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अब 'अक्षरा' के रोल को खत्म कर दिया जाएगा। सीरियल की कहानी के मुताबिक अब अक्षरा को मार दिया जाएगा। अक्षरा की मौत ऊंची पहाड़ी से पानी में गिरने की वजह से होगी।