बिग बॉस के घर में तीन लड़कियां बची हैं अर्शी खान, शिल्पा शिंदे और हिना खान। तीनों ही एक-दूसरे के खिलाफ नजर आती हैं। इन तीनों को ही स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। इनमें हिना खान ऐसी हैं जो दर्शकों से लेकर सलमान खान तक के निशाने पर रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस
हिना पर शुरू से ही झूठ बोलने और अपनी बात से पलटने के आरोप लगते रहे हैं। इस बार अर्शी घर की कैप्टन बनी हैं। इसलिए उन्हें ये मौका मिला कि घर में उनके पीठ पीछे जो भी बुराई हुई वो उसे देख सकेंगी।
पढ़ें- अनुष्का-विराट की हनीमून फोटो पर 1 घंटे में 9 लाख से ज्यादा लाइक, तेजी से हो रही वायरल
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस
अर्शी के अलावा ये मौका विकास गुप्ता और हिना खान को भी मिला। जिन्हें खुद अर्शी ने चुना था। अर्शी पहली फुटेज में देखती हैं कि हिना, बेनाफ्शा, लव और प्रियांक से अर्शी के अंतरवस्त्र के बारे में बात करते हैं।
Arshi Khan ke saamne khulegi sabki poll in the @cpplusglobal task. Watch her find out what the housemates have to say about her on #BB11, tonight at 10:30 PM. #BBSneakPeek pic.twitter.com/OssySFMY5k
— COLORS (@ColorsTV) December 14, 2017
4 of 5
बिग बॉस
ये बात कुछ हफ्ते पहले की है जब अर्शी ने न्यूड कलर की ब्रा पहनी थी। तब हिना तीनों से कहती हैं कि अर्शी ने जानबूझ के ऐसी ब्रा पहनी है ताकि वो लाइमलाइट में आ सकें। वहीं जब कोर्ट वाले टास्क में विकास ने हिना से पूछा था कि आपने लव और प्रियांक के सामने अर्शी के इनर वियर की बात की थी।
तब हिना ने साफ झूठ बोल दिया था कि जब उन्होंने ये बात बोली थी तो लव और प्रियांक ने ये बात सुनी तक नहीं थी। लेकिन दर्शकों ने तो ये सब देखा था। अब अर्शी के सामने सारी सच्चाई आ गई है। अब अर्शी हिना को कंफ्रंट करेंगी। देखना ये है कि हिना क्या रिएक्ट करती हैं।