komolika
हिना खान ने सीरियल में आते ही शाहरुख खान के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस वीडियो में कोमोलिका अपनी गाड़ी से जब बीच बाजार उतरती है तो वहां मौजूद लोग उनके अंदाज को देखकर खो जाते हैं। इसी बीच जब कोमोलिका की नजर अनुराग पर पड़ती है, वह तुरंत उसके पास जाती है। कोमोलिका को अचानक अपने पास देखकर अनुराग और प्रेरणा भी एक बार चौंक जाते है। प्रोमो देखकर तो यही कहा जा सकता है कि कोमोलिका की एंट्री के बाद शो की टीआरपी में चार चांद लगने वाले हैं।