हिना खान बिग बॉस 11 में बने रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने इस बार सुर्खियों में बने रहने के लिए दो टेलीविजन एक्टर को लेकर टारगेट किया है। हिना ने इन्हें यहां से कमजोर बताया है.........
विज्ञापन
2 of 5
Rithvik Dhajani
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान जब भी कुछ बोलती हैं उसपर कोई ना कोई कंट्रोवर्सी क्रिएट हो ही जाती है। इस बार उन्होंने टीवी रियल्टी शो "खतरों के खिलाड़ी' में उनके साथ भाग लेने वाले दो कंटेस्टेंट्स रित्विक और करण वाही को लेकर अनाप-शनाप बोल डाला। उन्होंने कहा कि वे दोनों शो में फिजिकली स्ट्रॉन्ग जरूर थे लेकिन वे मेंटली पूरी तरह से कमजोर निकले।
विज्ञापन
3 of 5
karan Vahi
इस पर टीवी एक्टर रवि दुबे ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि यह बहुत निराशाजनक है। मैं खुद उस गेम के पूरे सफर में मौजूद था। करण और रित्विक मेरे हीरो हैं, उन्होंने शो में बेहतरीन परफॉमेंस दी थी। वहीं रित्विक अपने बारे में हिना की बातें सुनकर खुद की हंसी नहीं रोक सके। उन्होंने अपने अकाउंट पर हंसते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है।
Disappointed in ur POV about my frnds @eyehinakhan I have witnessed everyone’s journey in #khatronkekhiladi @rithvik_RD and @karan009wahi were my heroes in d show they faught wth earnestness & grace & overcame their fears quite like u and that’s what the show was about @ColorsTV https://t.co/ugSjzUSxu6
— Ravi Dubey (@_ravidubey) December 20, 2017
4 of 5
Sanjida
एक वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है। बता दें कि हिना विकास और प्रियांक को इस बारे में बता रही थी। वहीं हिना ने संजीदा के लेकर भी कमेंट्स किये हैं। हिना ने कहा कि संजीदा उनकी अच्छी दोस्त हैं और उन्होंने उनके साथ कई सारे शोज किए हैं। हिना ने आगे कहा कि अगर संजीदा को पास से देखेंगे तो आप कहेंगे कि वो कितनी सुन्दर हैं। वह एक एंजेल ही तरह दिखती हैं लेकिन ऑनस्क्रीन संजीदा ज्यादा खूबसूरत नहीं लगती। वैसे इस बयान पर संजीदा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Yes also everyone in the Twitter world...let’s all of us take a chill guys!!!
There is a world beyond big boss!
And this laughter is for an inside joke😂 @karan009wahi samajh jayega!! #Peace !!😘😘 https://t.co/GC71DbDAhv
— Rithvik Dhanjani (@rithvik_RD) December 20, 2017
Hahahah ahaha hahahah!!!!!! Hahahahahahahahahahah!!!! https://t.co/u6Wur369Sq
— Rithvik Dhanjani (@rithvik_RD) December 20, 2017
बता दें कि घर में चल रहे पोल्ट्री फार्म टास्क आज रात यानि कि 21 नवबंर को खत्म हो जाएगा और साथ ही टास्क में खराब परफोर्मेंस के चलते तीन सदस्यों को कालकोठरी की सजा दी जाएगी। बता दें कि कार्य की संचालक रही शिल्पा को घरवालों की आमसहमति से ये तीन नाम देने हैं।