फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 11: हिना खान के बचाव में आया ब्वॉयफ्रैंड रॉकी, शिल्पा को बताया 'पागल'

Sun, 08 Oct 2017 07:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 4
Hina And Rocky
बिग बॉस 11 के इस सीजन में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। बता दें कि शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच की लड़ाई में हिना के ब्वॉयफ्रैंड रॉकी जायसवाल भी कूद पड़े हैं। रॉकी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है जिसमें वे शिल्पा और अर्शी पर वार कर रहे हैं। पढ़िए आखिर क्या कहा रॉकी ने शिल्पा शिंदे के बारे में। 
विज्ञापन

हिना ने शिल्पा को बताया था 'अनएजुकेटिड'

2 of 4
Hina and Shilpa
बता दें कि 5 अक्टूबर के शो में हिना ने शिल्पा को 'अनएजुकेटिड' कह डाला था। जिसपर दोनों में भारी विवाद हो गया था। इसके बाद शिल्पा के बचाव में बिग बॉस 7 की कन्टेस्टेंट गौहर खान ने इसपर हिना को करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन

रॉकी ने शिल्पा को बताया पागल

3 of 4
Rocky
लेकिन मामला अब और भी पेचीदा हो चला है क्योंकि इस लड़ाई में हिना अकेले नहीं है बल्कि उनके ब्वॉयफ्रैंड रॉकी ने उनका बचाव करने की जिम्मेदारी संभाल ली है। रॉकी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर गौहर को जवाब देते हुए लिखा कि ' मेरी समझ से ये बाहर है कि एक सेंसिबल पर्सन कैसे शिल्पा को सपोर्ट कर सकता है, हम सब जानते हैं कि शिल्पा पागलों की तरह एक्ट कर रही है और दूसरी तरफ अर्शी खान घर में सभी को उकसा रही है। 
विज्ञापन

हिना को बताया 'ह्यूमन बींग'

4 of 4
Hina And Rocky
गर्लफ्रैंड हिना को लेकर रॉकी का कहना था कि हिना बिग बॉस में अच्छा कर रही हैं और जिम्मेदार पर्सन की तरह ही सबके साथ व्यवहार क रही हैं। रॉकी ने आगे कहा कि 'मैं हिना की मजबूती और व्यक्तित्व की तारीफ करता हूं क्योंकि वे एक 'ह्यूमन बींग' की तरह ही सबसे व्यवहार कर रही हैं। आखिर में रॉकी ने कहा ' माय गर्ल #शेरखान #रियलहिनाखान! गोड ब्लेस!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें