फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान समेत 5 स्टार्स का हुआ अपहरण, पोस्ट पर यूजर्स बोले- 'बंद करो तुम लोग अपनी नौटंकी'

Mon, 03 Dec 2018 04:42 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका का किरदार निभा रहीं हिना खान का अपहरण हो गया है। जी हां, ये बिल्कल सच है। इसकी जानकारी खुद हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। हिना के साथ 5 और स्टार्स का अपहरण हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
hina khan
दरअसल हिना खान ने एक ब्लैक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए हिना ने लिखा- मेरा अपहरण हो गया है। जैसे ही हिना के फैंस ने ये पोस्ट पढ़ा, चारों तरफ तहलका मच गया। सभी फैंस इस पोस्ट को पढ़ने के बाद तनाव में आ गए लेकिन कुछ ही देर में सभी को सच्चाई पता चल गई।
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान के साथ-साथ दिव्यांका त्रिपाठी का भी अपहरण हुआ है। उन्होंने भी हिना की तरह ही एक ब्लैक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मेरा अपहरण हो गया है। इसके अलावा प्रोड्यूसर एकता कपूर, करिश्मा तन्ना और सुरभि ज्योति का भी हुआ अपहरण हुआ है।

4 of 5
Hina Khan
अब आते हैं इस पोस्ट पर तो आपको बता दें कि एकता कपूर की वेब सीरीज 'अपहरण' के प्रमोशन के लिए टीवी स्टार्स ने ये हथकंडा अपनाया है। इस वेब सीरीज के मेन लीड रोल में अरूणोदय सिंह हैं। लेकिन इस अपहरण वाले पोस्ट के बाद हिना खान जमकर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हिना खान बंद करो अपनी नौटंकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
एक यूजर ने हिना के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'तुम किडनैप हो गई हो तो ये पोस्ट कौन कर रहा है....हमें उल्लू समझती हो क्या।' वहीं एक यूजर ने पोस्ट पर मजे लेते हुए लिखा- हां मैंने पुलिस को फोन कर दिया है पहुंचने वाली होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें