फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्तों से शांत बैठी हिमांशी खुराना ने शहनाज के साथ की हाथापाई, वीडियो आया सामने

Fri, 22 Nov 2019 12:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : social media
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में कई रोमांचक मोड़ देखने को मिल रहे हैं । कंटेस्टेंट अभी तक गुट बनाकर गेम खेल रहे थे लेकिन अब इन गुटों में दरार आने लगी है । शहनाज गिल और हिमांशी खुराना दुश्मन होकर भी एक साथ खेल रही थीं लेकिन अब दोनों की दुश्मनी खुलकर सामने आ गई है । घर के अंदर दोनों ने ऐसा बवाल मचाया कि हाथा-पाई की नौबत आ गई । 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : colors tv
हिमांशी को घर में आए दो हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने शहनाज से ठीक से बात तक नहीं की है। हालांकि शहनाज ने उनसे दोस्ती करने की कोशिश की, लेकिन हिमांशी ने उन्हें माफ करने से इनकार कर दिया। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों बुरी तरह लड़ती नजर आ रही हैं । 
 

 

विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा की हिमांशी और शहनाज किसी बात पर आमने सामने आ जाएंगी। हिमांशी, शहनाज से कहेंगी कि 'बाहर छोड़ दिया था न तुम्हें'। इसके बाद शहनाज, हिमांशी पर बुरी तरह भड़क जाएंगी और दोनों के बीच तीखी बहस होगी। 

 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस दौरान हिमांशी अपना आपा खो देंगी और शहनाज को धक्का मार देंगी। वहीं शहनाज भी अपना आपा खोती दिखाई दीं । दोनों को एक-दूसरे से बचाने के लिए घरवाले भी बीच में आते हैं । लेकिन शहनाज और हिमांशी का झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि वे किसी की नहीं सुनतीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
बता दें कि इस बार घर की कैप्टन भी हिमांशी बन जाएंगी। सिद्धार्थ घर में कैप्टेंसी टास्क जीतने में कामयाब रहते हैं लेकिन हिमांशी आपत्ति जताती हैं कि उन्होंने गलत तरीके से फ्रेम को मोड़ा जिससे उन्हें फ्रेम छोड़ना पड़ा। ऐसे में टास्क के दौरान संचालक बनीं शेफाली जरीवाला हिमांशी को घर का नया कैप्टन चुनती हैं। हिमांशी के अगला कैप्टन बनते ही हंगामा होता हुआ दिखेगा।

मनीष मल्होत्रा के पिता के फ्यूनरल में मुस्कुराते दिखीं करीना, ट्रोलर्स बोले- 'हमेशा फोटोशूट के...'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें