Highest Paid TV Actresses List: इन दिनों स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर चर्चा में हैं। वह इस सीरियल में एक्टिंग करने लिए माेटी फीस भी चार्ज कर रही हैं। इस वक्त वह टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेनी वाली एक्ट्रेसेस में कुछ और नाम भी शामिल हैं।
टीवी पर बेटी और बहू के किरदार निभाकर कई एक्ट्रेसेस महिला दर्शकों की पहली पसंद बन जाती हैं। वह सिर्फ पॉपुलैरिटी में ही नंबर वन नहीं बनती हैं बल्कि फीस लेने के मामले में भी अव्वल आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी पर कई ऐसी चर्चित एक्ट्रेसेस हैं, जो एक एपिसोड में एक्टिंग करने के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। जानिए, उन एक्ट्रेसेस के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
स्मृति ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्मृति ईरानी
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस सीरियल ने पहले ही हफ्ते में टीआरपी चार्ट में अपने लिए जगह बना ली, यह सब स्मृति ईरानी की पॉपुलैरिटी का नतीजा भी कहा जाता है। यही कारण है कि वह इस सीरियल में एक्टिंग करने के लिए लाखों रुपये चार्ज कर रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के एक एपिसोड के लिए लगभग 14 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। इस तरह वह टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेनी वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रूपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
रुपाली गांगुली
सीरियल ‘अनुपमा’ भी हमेशा टीआरपी चार्ट में बना रहता है। इस सीरियल में अनुपमा का रोल रुपाली गांगुली निभाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ही रुपाली गांगुली एक एपिसोड के लिए लगभग 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
4 of 6
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान
हिना खान ने अपना करियर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से किया था। अब तक के करियर में वह बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं। जब वह टीवी पर काम करती हैं तो लगभग 2 लाख रुपये एक एपिसोड का चार्ज करती हैं। साथ ही वह फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं, इस मीडियम में उनकी फीस अलग है। जिसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अंकिता लोखंडे
‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से पॉपुलर हुईं अंकिता लोखंडे हाल ही में रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शो के एक एपिसोड के लिए अंकिता ने लगभग 3 लाख रुपये चार्ज किए हैं।
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
ये एक्ट्रेसेस भी लिस्ट में शामिल
तेजस्वी प्रकाश सीरियल ‘नागिन’ के जरिए चर्चा में आईं थीं। वह भी एक एपिसोड के लगभग 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
इस तरह ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल में लीड रोल निभा रहीं शिवांगी जोशी भी एक एपिसोड के लगभग 1.5 लाख रुपये चार्ज करती हैं। यह जानकारी भी कई मीडिया रिपोर्ट में उपलब्ध है।