फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर से OUT हितेन मात्र एक वोट से हारे, शिल्पा का फैसला चौंकाने वाला

Mon, 18 Dec 2017 11:23 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 में इस सप्ताह घर से OUT हुए कंटेस्टेंट हितेन केवल एक वोट से प्रियांक से पिछड़े। शिल्पा शिंदे का फैसला बेहद चौंकाने वाला रहा। सीजन के शुरू से लेकर अब तक हितेन के साथ खड़ी दिखीं शिल्पा शिंदे ने अंतिम पलों में जो खेल दिखाया, उससे साबित हो गया कि वे विकास से बड़ी मास्टरमाइंड हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने घरवालों को बताया था कि इस बार प्रियांक और हितेन का अनोखा एलिमिनेशन होगा। दोनों में से कौन बेघर होगा, इसका फैसला घरवालों की वोटिंग के आधार पर होगा। उम्मीद के अनुरूप पुनीश, विकास और अर्शी ने हितेन के हक में वोटिंग की, लेकिन शिल्पा मौके पर पलट गईं।
 
विज्ञापन

3 of 5
हिना, लव और आकाश ने प्रियांक के हक में वोट दिया। अब केवल एक शिल्पा के वोट से फैसला होना था। शिल्पा ने पलटी मार ली। शुरू से ही हितेन के साथ खड़ी दिखाई दीं शिल्पा ने अंतिम पलों में प्रियांक के लिए ये कहते हुए वोट दिया कि हितेन मजबूत दावेदार थे, इसलिए उनका शो में बने रहना आगे चलकर खतरे की घंटी बनता। 

4 of 5
बता दें कि हितेन तेजवानी की पत्नी गौरी फैमिली टास्क के दौरान बिग बॉस के घर में आई थीं। spotboye.com को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि बिग बॉस का विनर कौन होगा तो उन्होंने सीधा जवाब दिया कि हितेन ही विनर बनेगा। हितेन के बाहर होने के बाद घर में अब हिना, विकास, शिल्पा और अर्शी दावेदार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर घरवालों का फैसला इसके उलट भी होता तो भी हितेन तेजवानी का जाना तय था, क्योंकि इस बार हितेन को सबसे कम वोट मिले। सलमान ने घरवालों के सामने वोटिंग का जिक्र तक नहीं किया, वोटिंग के अनुसार लव को सबसे ज्यादा वोट मिले। दूसरे नंबर पर शिल्पा, तीसरे पर प्रियांक और सबसे कम हितेन को वोट मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें