फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस के स्वयंवर में कंटेस्टेंट ने पूछा जसलीन मथारू से अनूप जी को लेकर ऐसा सवाल, देखते रह गए सभी

Wed, 19 Feb 2020 08:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पारस छाबड़ा, जसलीन मथारू - फोटो : Social Media
'बिग बॉस 13' के खत्म होते ही पारस छाबड़ा अपने लिए दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। पारस को इस शो 'मुझसे शादी करोगी' में अपनी पसंद की लड़की ढूंढ रहे हैं। शो में पारस की दुल्हन बनकर बिग बॉस की एक एक्स कंटेस्टेंट भी आई हैं। ये एक्स कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि जसलीन मथारू हैं। जसलीन बिग बॉस के सीजन 12 में प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा के साथ उनका कनेक्शन बनकर आई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
जसलीन मथारू - फोटो : Social Media
अब जसलीन एक बार फिर से पारस छाबड़ा के स्वयंवर में आई हैं। यहां बी अनूप जी के नाम का टैग उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। हाल ही में एक वीडियो इस शो से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शो की ही एक कंटेस्टेंट जसलीन से अनूप जी के बारे में सवाल कर रही है। जिसे सुन जसलीन भी हक्की-बक्की रह जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
जसलीन मथारू - फोटो : Social Media
ये शो का एक प्रोमो वीडियो है। वीडियो में शो की कंटेस्टेंट हिना पांचाल और जसलीन मतारू के बीच वाद-विवाद होता है। वीडियो में हिना पांचाल और जसलीन मथारू कहती हैं कि हम दोनों दोस्त हैं। इस पर जसलीन मथारू कहती हैं कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है, दोस्ती टूट भी सकती है। इस बात का जवाब देते हुए हिना पांचाल जसलीन से पूछती हैं, 'अनूप जी कैसे हैं? बिग बॉस में तो आप कपल के तौर पर आए थे?'

4 of 5
Jasleen Matharu - फोटो : Instagram
हिना का ये सवाल सुनकर जसलीन बी पल भर के लिए हक्की-बक्की रह जाती हैं। फिर जसलीन हिना को जवाब में कहती हैं 'अब तो बरसों पुरानी दोस्ती भी सवाल उठाने लगी है। ये सब पारस की वजह से' इस पूरे गटनाक्रम के बाद शो का माहौल गर्मा जाता है और शो के एंकर मनीष पॉल पूरे मामले को संभालते हैं। प्रोमो को देखकर लगता है कि शो का ये एपिसोड बी एकदम दिलचस्प रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jasleen
गौरतलब है कि बिग बॉस में जसलीन ने अनूप जी के साथ प्यार का नाटक रचाया था। दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी। जोड़ी के चर्चा में रहने की वजह थी दोनों के बीच की उम्र। जसलीन अनुप जलोटा से 37 साल छोटी थीं और वो बिग बॉस में अनूप जी के साथ रोमांस करते हुए नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी काफी सवालों के घेरे में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें