टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और उनके मंगेतर सुयश राय 16 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। किश्वर सुयश से 8 साल बड़ी हैं। इसीलिए सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन पर ऐसे कमेंट कर दिए जिस पर सुयश भड़क उठे।
विज्ञापन
8 साल छोटे सुयश से शादी करने पर किश्वर को कहा 'बूढ़ी औरत', भड़के सुयश ने दिया करारा जवाब
2 of 5
दरअसल, लोगों ने किश्वर के लिए 'बुड्ढी औरत', 'बेटे के उम्र वाले लड़के से शादी कर रही है', 'ओल्ड आंटी', 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए' जैसे कमेंट कर दिए। इन भद्दे कमेंट पर एक फोटो पोस्ट करते हुए सुयश ने हेटर्स को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
8 साल छोटे सुयश से शादी करने पर किश्वर को कहा 'बूढ़ी औरत', भड़के सुयश ने दिया करारा जवाब
3 of 5
सुयश ने लिखा, 'मैंने इंस्टाग्राम पर आए कुछ कमेंट्स पढ़े। आजकल 15-16 साल की उम्र के लड़के किसी के बारे में कुछ भी लिख रहे हैं। खासकर उन लोगों के बारे में जो शादी करने जा रहे हैं। मैं पूछता हूं कोई ऐसा कैसे कर सकता है।'
8 साल छोटे सुयश से शादी करने पर किश्वर को कहा 'बूढ़ी औरत', भड़के सुयश ने दिया करारा जवाब
4 of 5
सुयश आगे लिखते हैं, 'मैं उनकी फैमिली और पैरेंट्स को ही बुरा कहूंगा। अगर आप किसी के लिए अच्छा लिख नहीं सकते तो कोई बात नहीं, लेकिन कम से कम बुरा तो मत लिखिए। यहां तक कि कुछ मौकों पर तो दुश्मन भी दुआएं देते हैं।'
8 साल छोटे सुयश से शादी करने पर किश्वर को कहा 'बूढ़ी औरत', भड़के सुयश ने दिया करारा जवाब
5 of 5
बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में किश्वर और सुयश की जोड़ी 'Sukish' के नाम से पॉपुलर है। दोनों की ये लव स्टोरी टीवी सीरियल 'प्यार की यह एक कहानी' से शुरू हुई थी। इस सीरियल में किश्वर ने सुयश की मां का रोल प्ले किया था।