फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, डांसर सपना चौधरी की वो खास बातें, जो आज से दिखेंगी बिग बॉस में...

Sun, 01 Oct 2017 11:45 AM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज से सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस-11 में नजर आने वाली हैं। सपना अपने डांस और सिंगिंग की वजह से हरियाणा सहित दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान और उत्तराखंड बहुत लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
हरियाणा से लेकर बिग बॉस तक के पहुंचने की बात करें तो सपना का डांस देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा होती है। कई बार तो सपना का डांस शो देखने के लिए कई लोग आपस में भिड़ भी चुके हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। मगर सपना की कम उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया था। 
 

4 of 8
सपना अपने ' सॉलिड बॉडी रै' गाने से सबसे ज्यादा फेमस हुईं। इस गाने के बाद से लोगो सपना चौधरी को जानने लगे, और उनके दिवाने गो गए। सपना का ये गाना यूट्यूब पर भी बहुत देखा गया।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
इस गाने के बाद सपन हरियाणा की फेमस स्टार बना गईं, और उनके गाने और डांस की चर्चा कई राज्यों में होने लगी।
विज्ञापन

6 of 8
सपना चौधरी का विवादों से भी रिश्ता रहा है। उन्होंने गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में एक रागिनी प्रोग्राम के दौरान दलित विरोधी टिप्पणी की थी। जिसके कारण गुड़गांव के सेक्टर-29 पुलिस स्टेशन के उन्हें चक्कर भी काटने पड़े। बाद में सपना ने दलित समाज से माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन

7 of 8
इस घटना से सपना के ऊपर ऐसा असर पड़ा की उन्होंने तनाव में आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश भी की। 
विज्ञापन

8 of 8
अब देखना होगा कि हरियाणा की डांस स्टार अपने लटके-झटके से अब तक अपने दर्शकों का मनोरंजन करने वाली सपना बिग बोस में कितना प्यार पाती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें