फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshad Chopra: सुशांत सिंह राजपूत के डायलॉग चुराने पर आलोचनाओं के शिकार हुए थे हर्षद चोपड़ा, जानें एक्टर से जुड़ी बातें

Tue, 17 May 2022 12:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता हर्षद चोपड़ा अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार लुक्स के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक में नजर आ रहे एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हर्षद चोपड़ा - फोटो : Social media

टीवी जगत के मशहूर अभिनेता हर्षद चोपड़ा अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार लुक्स के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक में नजर आ रहे एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हर्षद का जन्म 17 मई 1983 को महाराष्ट्र के गोंदिया में हुआ था। अभिनेता ने टीवी शो ‘ममता’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की। इस शो के बाद एक्टर ने कई टीवी शोज में काम किया और दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। 

विज्ञापन

2 of 5
हर्षद चोपड़ा,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social media

टेलीविजन के कई मशहूर धारावाहिक का हिस्सा रह चुके हैं हर्षद ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके डेब्यू शो 'किस देस में है मेरा दिल' में काम किया था। इस शो में हर्षद मुख्य किरदार में नजर आए थे जबकि अभिनेता सुशांत ने उनके छोटे भाई का किरदार निभाया था। इस शो में साथ काम करने के दौरान अभिनेता ने अपने अभिनय के अलावा विवादों से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन

3 of 5
हर्षद चोपड़ा,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social media

दरअसल, एक्टर पर आरोप लगा था कि उन्होंने शो में सुशांत सिंह राजपूत की लाइनें चुराई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोशन भिंडर ने हर्षद चोपड़ा पर सुशांत सिंह राजपूत की लाइन्स काटने का आरोप लगाया था। इस वजह से ट्विटर पर हर्षद चोपड़ा काफी समय तक ट्रेंड में भी रहा था। उस दौरान सुशांत और हर्षद के प्रशंसकों ने अपने-अपने चहेते सितारे का जमकर समर्थन किया था। हर्षद सिंह से जुड़ा एक और विवाद काफी चर्चा में रहा था। अभिनेता का यह विवाद मशहूर टीवी शो कबूल है से जुड़ा हुआ है। 

 

4 of 5
हर्षद चोपड़ा - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें ऐसा कहा जाता है करणवीर बोहरा के बाद इस शो में  आहिल की भूमिका के लिए हर्षद चोपड़ा को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री अदिति की वजह से इस शो को इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, शो में नजर आ रहीं अदिति गुप्ता ने एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती थीं। ऐसे में हर्षद के शो का हिस्सा बनने की खबर सामने आते ही उन्होंने शो से पीछे हटने का मन बना लिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर्षद चोपड़ा - फोटो : Social media

बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि हर्षद और अदिति कथित तौर पर एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, कम ही समय में दोनों का रिश्ता काफी कड़वाहट के साथ खत्म हो गया था। ऐसे में अदिति ने हर्षद के साथ स्क्रीन शेयर ना करने का अपना फैसला प्रोडक्शन हाउस को बताया जिसके बाद हर्षद  शो कबूल है का हिस्सा बनने से रह गए। बता दे कि हर्षद और अदिति ने टीवी शो किस देश में है मेरा दिल में साथ काम किया था, जो अदिति गुप्ता का डेब्यू शो था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें