फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू पाजी के नक्शे कदम पर भज्जी, कॉमेडी शो में बनेंगे जज

Thu, 19 May 2016 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Harbhajan Singh may judge a comedy show - फोटो : gettyimages
टीम इंडिया के हरभजन सिंह और सबके चहेते भज्जी मैदान पर हों या मैदान से बाहर, इनके साथ रहने वाला बोर नहीं हो सकता। शायद यही वजह है कि भज्जी के सेंस ऑफ ह्यूमर को पेशेवर स्टेज मिलने वाली है। हालांकि इससे पहले भज्जी कई टीवी रिएलिटी शोज में बतौर गेस्ट शिरकत कर चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो भज्जी जल्द एक कॉमेडी शो में जज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

टीवी शोज में सितारे

2 of 12
- फोटो : gettyimages
सूत्रों की मानें तो इस शो का नाम 'इंडियन मजाक लीग' होगा। जैसा कि नाम से ही जाहिर है, आईपीएल की तर्ज पर इंडियन मजाक लीग में देश के तमाम राज्यों से कॉमेडियन बुलाए जाएंगे और फिर उनके बीच हसोड़ी जंग का ऐलान होगा। भज्जी ने हालांकि अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रया नहीं दी है लेकिन सूत्रों की मानें तो भज्जी का कॉमेडी शो अब तक के इंडियन कॉमेडी शोज से एकदम हटके होगा जो कॉमेडी की परिभाषा बदल देगा। सही है भज्जी आपके फैन्स को अब टीवी पर आपकी कॉमिक फिरकी का बेसब्री से इंतजार रहेगा। 
विज्ञापन

टीवी शोज में सितारे

3 of 12
- फोटो : gettyimages
भज्जी के अलावा भी बहुत से ऐसे सेलेब्रिटी हैं जो अपने मुख्य पेशे में तो नहीं चले लेकिन कॉमेडी शोज या दूसरे रिएलिट शोज में आकर ठीक-ठाक हस्तियों में शुमार हो गए।  
 

टीवी शोज में सितारे

4 of 12
- फोटो : gettyimages
बी-टाउन के दबंग सलमान खान के भाई सोहेल को ही लें। सोहेल मियां ने बहुत कोशिश की तो इक्का-दुक्का फिल्मों में नजर भी आ गए लेकिन जादू नहीं बिखेर सके। स्टारडम से अलग रह नहीं सकते थे तो स्टैंडअप कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' में जज बन गए। हालांकि ये बात कई दिनों तक दर्शकों की समझ से परे रही और सोहेल जबरन शो में ठूंसे हुए नजर आते रहे।
विज्ञापन

टीवी शोज में सितारे

5 of 12
- फोटो : gettyimages
कुछ यही हाल अर्चना पूरन सिंह का है। दो-एक सी ग्रेड की फिल्मों में अभिनय की नाकाम कोशिश की। टैलेंट बेच नहीं पाई। शुक्र है कामेडी सर्कस का जो इन्हें भी एक जगह मुहैया करा दी। अगर बिन बात के दांत निकालने का कोई अवॉर्ड होता तो नो डाउट अर्चना उसमें बाजी मार जातीं।
विज्ञापन

टीवी शोज में सितारे

6 of 12
- फोटो : gettyimages
विवेक ओबेरॉय की शक्ल पर मत जाना, एक्टिंग में जबरदस्त हैं। एक्टर बाप के बेटे हैं। पूर्व विश्व सुंदरी ने पता नहीं इनमें क्या देखा कि कुछ दिन धक्का प्लेट गाड़ी की तरह अफेयर भी चल गया। फिल्में भी ठीक-ठाक कीं। कंपनी, जिला गाजियाबाद, क्रिस3 में तो विवेक की एक्टिंग सब पर भारी रही। लेकिन पता नहीं कभी पनप नहीं पाए। आखिरकार रिएलटी शो की शोभा बनना स्वीकार किया और इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में जज की भूमिका निभाने लगे।
विज्ञापन

टीवी शोज में सितारे

7 of 12
- फोटो : gettyimages
सोनाली बेंद्रे के भी दिन लद गए तो उन्होंने अपने हिसाब से ठीक फैसला लिया। जिस शो में विवेक ओबेरॉय हैं उसी में ये भी जज के रोल में नजर आती हैं। लेकिन जो भी हो लगती आज भी खूबसूरत हैं।

टीवी शोज में सितारे

8 of 12
- फोटो : gettyimages
शाहिद कपूर तो बॉलीवुड के बड़े नाम हैं। प्रतिभा से भी और हिट फिल्मों से भी। पता नहीं क्यों छोटे परदे पर हाथ आजमा रहे हैं। झलक दिखलाजा रीलोडेड सीजन आठ में नजर आने वाले हैं।

टीवी शोज में सितारे

9 of 12
- फोटो : gettyimages
गोविंदा के बारे में कहा जा सकता है कि उनका डीआईडी सुपर मॉम सीजन टू में जज बनना एकदम सही फैसला रहा। उम्र और टैलेंट के हिसाब से एकदम परफैक्ट। चीची जहां भी रहें उनकी फैनफॉलोइंग कभी कम नहीं होती। बॉलीवुड में दूर तक नजर दौड़ाएं तो आज भी उनके जैसा गार्डन डांसर नजर नहीं आता। चीची रिएलिटी शो 'छप्पर फाड़' के में बतौर होस्ट नजर आए थे।

टीवी शोज में सितारे

10 of 12
- फोटो : gettyimages
हस्तियों के टीवी रिएलिटी शो की बात हो और बिग बी जिक्र न हो तो बात पूरी नहीं होगी। अमिताभ बच्चन इस बात को स्वीकारते हैं कि 'कौन बनेगा करोड़पति' ने उन्हें उस आर्थिक संकट से उबारा जो उनके घर कि कुड़की तक करवा देता। 

टीवी शोज में सितारे

11 of 12
- फोटो : gettyimages
किंग खान शाहरुख खान ने भी रिएलिटी शोज में खूब हाथ आजमाया। पांचवी पास, कौन बनेगा करोड़ पति, और बतौर गेस्ट तो गिनती नहीं है।
 
विज्ञापन

टीवी शोज में सितारे

12 of 12
- फोटो : gettyimages
सल्लू मियां भी किसी से पीछे नहीं है। बिग बॉस में ऐसे अड़े कि किसी को फटकने ही नहीं दिया। दस का दम में खूब दम दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें