फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sumona Chakravarti: आमिर संग शुरू किया करियर फिर भी नहीं मिली सफलता, कपिल शर्मा शो में खूब चमकीं सुमोना चक्रवर्ती

Fri, 24 Jun 2022 07:14 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती आज टीवी जगत का जाना-माना नाम हैं। 24 जून 1986 को लखनऊ में जन्मी सुमोना आज लगातार टीवी पर सक्रिय हैं, लेकिन ये कम ही लोगों को पता होगा कि उन्होंने बड़े पर्दे पर भी काम किया है, हालांकि उन्हें वहां सफलता नहीं मिली। बंगाली परिवार से  ताल्लुक रखने वाली सुमोना आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। तो चलिए आज इस अवसर पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास तथ्यों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की इस फिल्म में नजर आईं थी सुमोना
साल 1999 में आई फिल्म मन में आमिर खान के अपोजिट मनीषा कोइराला नजर आईं थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री सुमोना ने भी अभिनय किया था, हालांकि उस समय वह महज 11 साल की थीं और एक बाल कलाकार के रूप में उन्होंने अपनी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद अपनी पढ़ाई के चलते उन्होंने कुछ समय तक अभिनय से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
सुमोना चक्रवर्ती
अभिनेत्री सुमोना कपूर ने दोबारा से अभिनय की दुनिया में अपने सफर की शुरुआत की लेकिन इस बार उन्होंने बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू की। एक्ट्रेस ने एकता कपूर के शो 'कसम से' से टेलीविजन डेब्यू किया। इसके अलावा वह टेलीविजन पर कई प्रोग्राम जैसे 'डिटेक्टिव डॉल', 'सुन यार चिल मार' कस्तूरी आदि में दिखाई दीं लेकिन उनके अभिनय को इतना पहचाना नहीं गया।

4 of 5
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
आमिर के अलावा भी कई बड़े स्टार्स के साथ कर चुकी हैं काम
एक्ट्रेस सुमोना को आज टेलीविजन अभिनेत्री के रूप में ही जाना जाता है लेकिन जहां उन्होंने बालकलाकार के रूप में आमिर खान संग काम किया तो वहीं वह कई बड़े स्टार्स की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सुमोना ने सलमान की फिल्म किक, रणबीर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बर्फी' और फिर से में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sumona chakravarti
कपिल के शो में चमकी एक्ट्रेस
सुमोना चक्रवर्ती को असली पहचान एकता कपूर के ही शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली थी। राम कपूर और साक्षी तंवर के मुख्य भूमिका वाले सीरियल में सुमोना ने नताशा का किरदार अदा किया जिससे लोगों के बीच में वह पहचानी जाने लगीं। अगर बात करें उनके करियर के पीक की तो कॉमेडी नाइट विद कपिल में सुमोना को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई है और एक्ट्रेस इस शो में लगातार सक्रिय हैं और इस शो के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं। जानकारी के मुताबिक, सुमोना कपिल शर्मा के एक एपिसोड के लिए तकरीबन छह से सात लाख रुपये फीस लेती हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें