'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'इमली' के बाद स्टार प्लस अब एक और नया शो 'तितली' शुरू कर रहा है। प्रेम कहानी पर आधारित इस शो में छोटे पर्दे की अभिनेत्री नेहा सोलंकी लीड भूमिका में नजर आएंगी। यह सीरियल एक ऐसे महत्वाकांक्षी लड़की की कहानी है, जो खुद को खुश रख सकने वाले लाइफ पार्टनर की तलाश में है।