अभिनेता गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के साथ ही फिल्मों में भी लगातार काम कर रहे हैं। 'पुनर्विवाह', 'गीत सबसे पराई' जैसे शोज और 'पलटन', 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना', 'वजह तुम हो' और 'खामोशियां' जैसी फिल्मों से शोहरत बटोर चुके गुरमीत को लोगों ने 2008 में प्रसारित हुए शो 'रामायण' के जरिए पहचानना शुरू किया था। लॉकडाउन के दौरान यह शो फिर से प्रसारित हो रहा है। गुरमीत की इस शो के साथ काफी यादें जुड़ी हुई हैं।