फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास जगह पर पत्नी देबिना के साथ दिखे गुरमीत चौधरी, कैमरा देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 25 Sep 2018 10:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee
टेलीविजन की मशहूर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी हाल ही में मुंबई के जुहू में दिखे। इन तस्वीरों में यह दोनों स्टार्स एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। तस्वीरों में यह दोनों मैचिंग कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं। गुरमीत और देबिना की लव मैरिज हुई है और इनकी जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में काफी फेमस है।
विज्ञापन

2 of 5
Gurmeet and Debina
इन तस्वीरों में गुरमीत और देबिना एक साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। गुरमीत ने सफेद कुर्ते के साथ उसी रंग का पायजामा पहना हुआ है। तो वहीं देबिना सफेद रंग का सूट पहने हुई हैं जिसके साथ उन्होंने प्रिंटेड दुपट्टा लिया हुआ है।  कैमरा देखते ही यह स्टार्स मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
Gurmeet spotted in juhu
तस्वीरों में यह दोनों स्टार्स एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। गुरमीत और देबिना ने साल 2013 में 'नच बलिए' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इसके साथ ही इन दोनों ने इस शो को जीता भी था। गुरमीत 'नच बलिए' के अलावा 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आए थे।

 

4 of 5
gurmeet
देबिना और गुरमीत दोनों ही टेलीविजन का चर्चित चेहरा हैं। यहां तक कि गुरमीत ने कई सारी फिल्मों में भी काम किया है। इन फिल्मों में कोई आप सा, खामोशियां, वजह तुम हो और हाल ही में रिलीज फिल्म पलटन शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Debina Bonnerjee
देबिना की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल मायावी, रामायण, आहट, चिड़िया घर, तेनाली राम और संतोषी मां में नजर आई थीं। देबिना को पहचान 'रामायण' सीरियल में सीता के किरदार से मिली थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें