फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ ने पूरे किए 500 एपिसोड्स, देखिए शूटिंग लोकेशन से जश्न की खास तस्वीरें

Tue, 20 Oct 2020 11:11 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश की सबसे कम उम्र की सास की अनोखी कहानी ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ ने छोटे परदे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसमें एक ऐसी सास दिखाई गई, जो उम्र में अपने ससुराल की बहुओं से भी छोटी रहती है! अब यह शो एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां इसके कलाकारों ने 500वें एपिसोड की शूटिंग पूरी की।
विज्ञापन

2 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मौके पर ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के पूरे कलाकारों और क्रू ने सेट पर सेलिब्रेट किया, जिसमें इन कलाकारों ने केक काटा और शो के पर्दे के पीछे के हीरोज के साथ सेल्फी भी ली। ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ पिछले दो वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, जिसमें गुड्डन (कनिका मान) और अक्षत (निशांत सिंह मलकानी) की लव लाइफ से जुड़ी दिलचस्प कहानियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन

3 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में इस शो ने 20 साल का लीप लिया है, जब अपनी इकलौती बेटी को बचाने की कोशिश में अक्षत और गुड्डन की मौत हो जाती है। टेलीविजन एक्टर सवि ठाकुर अब इस शो के नए मेल लीड अगस्त्य बिरला का किरदार निभा रहे हैं। दूसरी ओर, कनिका मान जिन्होंने पर्दे पर गुड्डन का किरदार बखूबी निभाया था, अब लीप के बाद अपनी ही बेटी छोटी गुड्डन के रोल में नजर आ रही हैं।

4 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो की उपलब्धि को लेकर अपना उत्साह बताते हुए इसमें गुड्डन का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस कनिका मान कहती हैं, “जब मैंने पहली बार इस शो की स्क्रिप्ट पढ़ी थी तो इसे लेकर मुझमें एक यकीन था और यह मुझे बहुत आकर्षक और दिलचस्प लगी। ऐसे में यह किरदार करने के बाद और इस शो को मिले रिस्पॉन्स को देखकर मुझे बेहद खुशी हुई। 500 एपिसोड्स पूरे करना एक शानदार एहसास है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो में आए लीप के बाद इसमें अगस्त्य का रोल निभा रहे एक्टर सवि ठाकुर अपने फैंस से मिले प्यार और सराहना को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “दर्शकों ने हमें और ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ को इस तरह अपनाया है, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। मैं अपने सभी दर्शकों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस शो को इस मुकाम तक पहुंचाया। मैं उम्मीद करता हूं कि हमें इसी तरह लगातार अपने दर्शकों का प्यार मिलता रहेगा।”

पढ़ें: सुजैन खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक, पोस्ट शेयर कर कहा- 'सावधान रहें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें