फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Got Talent: 'इंडियाज गॉट टैलेंट' पर सालों बाद थिरकते दिखे गोविंदा- करिश्मा कपूर, होली का माहौल किया और रंगीन

Fri, 11 Mar 2022 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करिश्मा और गोविंदा ने किया डांस - फोटो : social media
'इंडियाज गॉट टैलेंट' का सीजन 9 इन दिनों चर्चा में हैं। इस शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने अपने हुनर से लोगों को हैरत में डाल दिया है। जल्द ही इस शो में "होली स्पेशल" एपिसोड आने वाला है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर हिस्सा बनने वाले हैं। इस एपिसोड की एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर यूपी वाला ठुमका गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
गोविंदा और करिश्मा ने दिखाया डांस का हुनर - फोटो : social media
दिखा करिश्मा और गोविंदा का जादू
सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर होली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो में गोविंदा और करिश्मा को देखा जा सकता है। अब गोविंदा हों और डांस न हो ऐसा कैसे हो सकता है। गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी कई फिल्मों में कमाल कर चुकी है। अब इस शो के माध्यम से कईं सालों बाद ये दोनों एक साथ 'यूपी वाला ठुमका' गाने पर डांस करते नजर आएंगे। दरअसल एपिसोड में एक डांस ग्रुप इन दोनों स्टार्स के हिट गानों पर डांस करता है, जिसे देखकर दोनों खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
इंडियाज गॉट टैंलेट के मंच पर धमाकेदार डांस - फोटो : social media
इस प्रोमो को साझा करते हुए लिखा गया है, "हमारे जजेज और गेस्ट की तरह आपने भी ऐसी पावरफुल परफॉर्मेंस पहले कभी नहीं देखी होगी।" यह शो इस शो का नौवां सीजन है, जो हर हफ्ते शनिवार-इतवार को रात आठ बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
India's Got Talent - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये हैं शो के जजेज
इस बार 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को रैपर बादशाह, किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और मनोज मुंतशिर जज कर रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स के टैंलेट को देखकर सभी लोग शॉक्ड हैं, जिसकी वजह से इस शो की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें