फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: 'गोपी बहू' देवोलिना ने शिल्पा को बताया फेक, बोलीं-पहले दिन से कर रहीं ड्रामा

Sun, 17 Dec 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Devoleena And Shilpa
बिग बॉस 11 में रायता फैलता ही जा रहा है। कोई भी कंटेस्टेंट किसी का भी सगा नहीं रहा है। सबकी नाव खुद के हाथ में है और सबको खुद ही अपने आपको सेफ करना है.....लेकिन ऐसे में खबर आई है कि एक टीवी सीरियल कलाकार ने शिल्पा शिंदे को फेक बताया है...
विज्ञापन

2 of 5
Devoleena
जी हां, आखिर किसकी हिम्मत हुई जिसने सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे को फेक बताया है। चलिए आपको बताते हैं कि 'गोपी बहू' देवोलिना भट्टाचर्जी ने शिल्पा शिंदे को शो में फेक बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने एक ट्वीट कर और कंटेस्टेंट्स के बारे में भी लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
Devoleena
देवोलिना ने अपने ट्वीट में हिना को क्लासी, हितेन को शांत रहने वाला, विकास को मनीपुलेटिव, अर्शी को क्रिपी और आकाश को पागल बताया है। इन सबके साथ उन्होंने ट्वीट में शिल्पा को फेक बताया है। ये ट्वीट उन्होंने 9 नवंबर 2017 को किया था। बता दें कि देवोलिना बिग बॉस को लगातार देखती हैं। 

4 of 5
Shilpa Shinde
देवोलिना सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं नहीं जानती कैसे शिल्पा शिंदे पूरी तरह से फेक हैं, वे शो में पहले ही दिन से बहानेबाजी और ड्राम कर रही हैं और उन्होंने अपनी इमेज खुद ही डाउन कर ली है, मैं बिल्कुल भी जज नहीं कर सकती लेकिन मुझे लगता है कि वे रियल्टी से बिल्कुल परे हैं।'  ClassyHina,CalmestHiten,ManipulativeVikas,FakeShilpa,CreepyArshi,MadAkash...Uuffff #BigBoss11 @ColorsTV— Devoleena B (@Devoleena_23) November 9, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिल्पा शिंदे भी नॉमीनेट हुई थीं लेकिन वे वीकेंड का वार में सुरक्षित बच निकली। लेकिन अब हितेन और प्रियांक पर एविक्शन की तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें