फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में स्ट्रगल: किशोरी शहाणे के बेटे को फिल्मों में नहीं मिल रहा काम, नेपोटिज्म पर एक्ट्रेस ने कही ये बात

Mon, 07 Mar 2022 09:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किशोरी शहाणे के बेटे बॉबी विज - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की एक्ट्रेस किशोरी शहाणे के बेटे बॉबी विज को फिल्मों में एंट्री नहीं मिल पा रही है। किशोरी ने इस बात की नाराजगी जताते हुए कहा है कि अब बॉलीवुड में करियर बनाना काफी मुश्किल हो गया है। मेरा बेटा बॉलीवुड में डेब्यू के लिए कोशिशें कर रहा है लेकिन उसे प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
किशोरी शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
किशोरी खुद इस इंडस्ट्री में 35 साल से हैं लेकिन वे इस बात से नाराज है कि आजकल के नामी सेलेब्स नए टैलेंट को चांस नहीं देते हैं। वे कहती हैं, मेरे पति दीपक बलराज ने कई नए लोगों को ब्रेक दिया था। इसमें एक्टर्स के साथ सिंगर्स भी शामिल थे, कम से कम मेरे बेटे को एक चांस तो दो।

 
विज्ञापन

3 of 4
किशोरी शहाणे - फोटो : Instagram
इंडस्ट्री पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए किशोरी कहती हैं, 'मेरा बेटा छोटी उम्र से थिएटर करता आ रहा है। हमें लगता है कि बॉबी को पहचान मिलनी चाहिए और अच्छा ब्रेक भी उसे दिया जाना चाहिए। अगर हमने अपना इतना समय इंडस्ट्री को दिया है तो कम से कम मेरे बेटे को भी प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए। हालांकि किशोरी नेपोटिज्म से इत्तेफाक नहीं रखती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
किशोरी शहाणे - फोटो : Instagram
'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में निभा रहीं भवानी चव्हाण का रोल
किशोरी शहाणे शो 'गुम है किसी के प्यार में' में विराट की चाची भवानी चव्हाण का रोल प्ले कर रही हैं। किशोरी एक शानदार अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और डांसर हैं। उन्होंने शिरडी के साईं बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें