फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: इस एक्ट्रेस ने सलमान से कह दी बड़ी बात, बिग बॉस को कहा 'उल्लू बनाने का धंधा'

Fri, 10 Nov 2017 01:38 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस के घर में एक के बाद एक ड्रामा लगातार चल रहा है लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अब ये ड्रामा घर के बाहर भी चलने लगा है। घर के बाहर बैठकर दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस गहना बिग बॉस के घर में मौजूद अर्शी खान, प्रियांक शर्मा, विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बारे में क बातों का खुलासा कर रही हैं और अब उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान और बिग बॅास के खिलाफ भी बोलना शुरू कर दिया है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
गहना ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि इस शो का हिस्सा बनने के लिए एक ऑडिशन सीडी मंगवाई जाती है। उसको देखकर ही सेलिब्रिटी और कॅामन कंटेस्टेंट का चयन किया जाता है। गहना का कहना है कि अगर ऐसा है कि तो फिर विकास गुप्ता और अर्शी खान सेलिब्रिटी कैसे हुए। ये लोग झूठ बोल कर शो में आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
गहना ने बिग बॉस पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिग बॅास अब केवल उल्लू बनाने का धंधा हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने सलमान के बारे में भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। उन्हें नहीं पता कि सलमान खान इस तरह के शो को क्यों होस्ट कर रहे हैं जहां पर सब झूठ बोल रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
गहना ने कहा कि वो सलमान से जानना चाहती हैं कि क्या उनसे मिलने के लिए लोगों को इस तरह से गंध मचाना होगा। सलमान इसे थोड़ा सा मेनटेन करें। ये शो बिल्कुल अच्छा नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें