फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Khanna: क्या 'अनुपमा' में वापसी करने जा रहे हैं गौरव खन्ना? बोले- जब मिहिर जिंदा हो सकता है...

Sun, 20 Apr 2025 08:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gaurav Khanna Talks about Anupamaa: हाल ही में टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने अनुपमा शो को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कुछ भी संभव है।
विज्ञापन
1 of 5
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता गौरव खन्ना ने एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 2024 में शो के नए लीप के बाद गौरव ने अनुज की भूमिका को अलविदा कह दिया था, लेकिन अब पांच महीने बाद उन्होंने वापसी की संभावना जताई है। गौरव ने कहा, “अनुज मेरे लिए एक अल्पविराम है, पूर्ण विराम नहीं।”
Preity Zinta: अपनी टीम का मैच देखने से पहले प्रीति जिंटा की तबीयत खराब, रात भर नहीं आई नींद
विज्ञापन

2 of 5
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना - फोटो : ट्विटर
शो में वापसी को लेकर कही ये बात
पिंकविला से बातचीत में गौरव ने कहा, “निर्माता राजन शाही ने अनुज के किरदार को खत्म नहीं किया है, बस कहानी में अभी जगह नहीं है। यह भारतीय टेलीविजन है, जहां ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का मिहिर जिंदा हो सकता है। ऐसे कई उदाहरण हैं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं वापस आ रहा हूं, लेकिन कभी भी कुछ भी हो सकता है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। गौरव ने कहा कि अनुज उनके सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है, लेकिन हर शो का अपना एक रंग होता है। उन्होंने कहा, “अभी ‘अनुपमा’ का रंग और अंदाज बदल गया है।”
Khusboo Patani: दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने मासूम बच्ची को बचाकर पेश की मानवता की मिसाल, लोग कर रहे जमकर तारीफ
विज्ञापन

3 of 5
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
पांच मिनट में 'अनुपमा' में काम करने के लिए हुए राजी
गौरव ने खुलासा किया कि जब राजन शाही ने उन्हें अनुज का किरदार सुनाया तो उन्होंने सिर्फ पांच मिनट में हां कर दी। उन्होंने कहा, “मैं और अनुज असल जिंदगी में काफी हद तक एक जैसे हैं। यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है।”

4 of 5
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial
शो को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
इस बातचीत के दौरान गौरव ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा, "अनुपमा’ के निर्माता को उन्हें कास्ट न करने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा, “कई लोगों ने राजन सर से कहा कि आप गौरव को क्यों ले रहे हैं? कोई बड़ा और मशहूर नाम लीजिए। आपका शो इतना बड़ा है, लेकिन मैं खुद को साबित करना चाहता था। साथ ही, राजन सर का भरोसा जीतना चाहता था, जिन्होंने मुझ पर इतना यकीन किया था।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में जीता खिताब
हाल ही में गौरव रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ में नजर आए थे। इस शो को जीतकर उन्होंने 20 लाख रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया था। हालांकि, उन्हें उस वक्त आलोचना भी झेलनी पड़ी, जब कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने एक स्विस शेफ की डेजर्ट रेसिपी की नकल की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें