फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के घर में पनपा इन 10 कंटेस्टेंट में प्यार, बाहर आते ही टूटा रिश्ता

Tue, 18 Jun 2019 07:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bigg Boss - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' जल्द ही शुरू होने वाला है। वैसे तो कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आए हैं लेकिन अभी आधिकारिक एलान होना बाकी है। रियलिटी शो 'बिग बॉस' का नाता हमेशा से ही विवादों से रहा है। अब तक 'बिग बॉस' के 12 सीजन आ चुके हैं और जल्द ही 13वें सीजन का आगाज होने वाला है। खास बात यह है कि इस शो के दौरान कई रिश्ते बनते हैं तो कई टूट जाते हैं। कई सेलिब्रिटी तो शो के दौरान सात जन्म साथ रहने की कसम खाते हैं लेकिन शो खत्म होते ही उनके रिश्ते की असलियत सामने आ जाती है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटी हैं जो शो में एक दूसरे के करीब तो आए लेकिन घर के बाहर आते ही उनका रिश्ता टूट गया। 
विज्ञापन

2 of 6
Veena Malik and Ashmit Patel - फोटो : file photo
वीना मलिक-अश्मित पटेल
'बिग बॉस 4' का हिस्सा रहे वीना मलिक और अश्मित पटेल की नजदीकियों की भी खूब चर्चा हुई। दोनों कई बार एक दूसरे के करीब आते नजर आए, लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। दोनों को पूल में मस्ती करते हुए और साथ में समय बिताते हुए घर में सबने देखा। शो के दौरान दर्शकों को ऐसा लगने लगा था कि घर के बाहर आते ही शायद यह दोनों अपने रिश्ते के बारे में कुछ बोले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 6
Gauhar Khan and Kushal Tandon - फोटो : file photo
गौहर खान-कुशाल टंडन
'बिग बॉस 7' में गौहर और कुशाल पूरे सीजन एक दूसरे के करीब दिखाई दिए। यहां तक कि कुशाल और गौहर ने शो में अपना रिश्ता भी सभी के सामने स्वीकार किया। शो खत्म होने के कुछ दिन बाद तक दोनों का रिश्ता चला लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

4 of 6
Tanisha and Armaan - फोटो : file photo
तनीषा मुखर्जी-अरमान कोहली
गौहर और कुशाल के साथ बिग बॉस सीजन 7 में तनीषा और अरमान कोहली ने भी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था। दोनों के बात करने के तरीके से दर्शकों को लगने लगा था कि यह दोनों रिलेशनशिप में है। शो खत्म होने के बाद यह दोनों अवॉर्ड फंक्शन में भी साथ नजर आए। हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
Upen and Karishma Tanna - फोटो : file photo
करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल
'बिग बॉस 8' में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का प्यार भी परवान चढ़ा। उपेन ने तो करिश्नमा के साथ अपने रिश्ते को 'बिग बॅास' के घर के बाहर सगाई तक में बदला, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Monalisa and Manu - फोटो : file photo
मोनालिसा-मनु पंजाबी
मोनालिसा और मनु पंजाबी का रिश्ता 'बिग बॅास 10' में सबने देखा। शो के दौरान कई ऐसे मौके आए जहां पर यह दोनों एक दूसरे के करीब आते नजर आए। यहां तक कि दर्शकों को यह भी लगने लगा था कि दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। हालांकि शो में बतौर गेस्ट विक्रांत की एंट्री के बाद दोनों के रिश्ते की असलियत सामने आ गई। शो में ही इन दोनों ने शादी भी कर ली थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें