फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इन खतरनाक वैंप्स ने हीरोइनों से ज्यादा बटोरीं थीं सुर्खियां, आज भी खौफ खाते हैं लोग

Thu, 28 Jan 2021 09:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी ढोलकिया, सुधा चंद्रन - फोटो : Instagram
टीवी जगत में आज बहुत से सीरियल बनते हैं जिनके विषय कई बार बहुत अलग भी होते हैं। हालांकि कहानी फिल्मी हो तो फिर हीरो-हीरोइन की जिंदगी में जहर घोलने के लिए वैंप का होना भी जरूरी हो जाता है।आज चाहे कितनी ही एक्ट्रेसेज वैंप का किरदार निभा लें, लेकिन 90 के दशक में मशहूर हुई वैंप्स को कोई टक्कर नहीं दे सकता। खलनायिका बनकर इन एक्ट्रेसेज ने ना सिर्फ लोगों को डराया था बल्कि अपनी खूबसूरती का दीवाना भी बनाया था। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन ऑइकोनिक वैंप्स के बारे में जिन्होंने टीवी की हीरोइनों का जीना कर दिया था मुश्किल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कमौलिका - फोटो : Instagram
कमौलिका

छोटे पर्दे पर खलनायिका के रुप में तो बहुत सी एक्ट्रेसेज आईं लेकिन कमौलिका को टक्कर देने वाला कोई नहीं हुआ। कमौलिका के किरदार में उर्वशी घर घर में फेमस हो गईं थीं। उन्होंने अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी में इतनी परेशानियां खड़ी कर दी थी कि असल जिंदगी में भी लोग कमौलिका से डरने लगे थे। उर्वशी के इस किरदार की सबसे खास ये थी कि वो सिर्फ एक वैंप नहीं थी बल्कि उस जमाने की बेहद मॉडर्न लड़की थी जो अपनी बड़ी बिंदी और कातिलाना आंखों से ही लोगों के मन में खौफ पैदा कर देती थी।
विज्ञापन

3 of 5
Sudha Chandran - फोटो : file photo
रमोला सिकंद

इस शो ने टेलीविजन इंडस्ट्री को उसकी सबसे खतरनाक वैंप दी थी रमोला सिकंद। शो को रमोला जैसी खलनायिका के कारण गजब की टीआरपी मिली थी। सुधा चंद्रन के इस किरदार को फैंस ने इतना पसंद किया था कि शो के लीड स्टार को लगे भूल गए, लेकिन रमोला हर किसी को याद रही। रमोला को फेमस बनाने के लिए उनकी डिजाइनर साड़ी, कॉकटेल रिंग्स और ओवर साइज बिंदी का भी बड़ा हाथ था।

4 of 5
अश्विनी कालसेकर - फोटो : फाइल फोटो
जिज्ञासा

टीवी शो 'कसम से' में तीन बहनों की कहानी दिखाई गई थी बानी, पिया और रानो, लेकिन इस शो की वैंप जिज्ञासा इन तीनों के ऊपर भारी पड़ गई थी। अश्विनी कालेसकर ने इस किरदार से सीरियल में जान फूंक दी थी। उन्होंने शो में ऐसी जबरदस्त एक्टिंग की थी कि लोग उनसे खौफ खाने लगे थे। उनके किरदार के कारण जिज्ञासा लुक भी बहुत फेमस हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram
मंदिरा

टीवी के सबसे लंबे चलने वाले शो 'क्योंकि सास भी बहू थी' में मंदिरा बेदी ने मंदिरा नाम की वैंप का किरदार निभाया था। इस शो में जितनी अहमियत तुलसी और मिहीर को दी गई उतना ही खौफ लोगों ने मंदिरा से खाया। निगेटिव किरदार में मंदिरा ने बेहद ही शानदार रोल निभाया था और फैंस को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें