फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस-11' से निकलते ही इन 6 लोगों ने बना ली टीवी से दूरी, फिर भी कमा रहे हैं लाखों रुपये

Wed, 18 Jul 2018 05:09 PM IST
हर्षिता अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bigg Boss 11
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अगर आम इंसान भी बतौर कंटेस्टेंट भाग लेता है, तो शो से बाहर आते ही उसे सेलिब्रिटी का टैग मिल जाता है। जो सेलिब्रिटी शो में भाग लेते हैं उनके पास ऑफर्स की बाढ़ आ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ 'बिग बॉस 11' के प्रतिभागियों के साथ। सब्यसाची जहां फैशन डिजाइनर बन गए और शॉर्ट फिल्म में काम कर रहे हैं, तो वहीं विकास गुप्ता ने वेब सीरीज शुरू कर दी। यही नहीं, महजबी सिद्दीकी और अर्शी खान भी अब लाखों रुपये कमा रही हैं। मगर एक बात जो इन सबमें कॉमन है, वह यह है कि इनमें से कोई भी टीवी शो या फिल्म नहीं कर रहा।

एक नजर 'बिग बॉस 11' के उन एक्स कंटेस्टेंस पर जो ना तो फिल्म में काम कर रहे हैं, ना ही टीवी शो में फिर भी खूब पैसे कमा रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 7
Hina Khan
हिना खान
'बिग बॉस 11' को खत्म हुए छह महीने बीत चुके हैं। मगर हिना खान ने ना तो कोई फिल्म साइन की है, ना ही टीवी सीरियल कर रही हैं। गाने की शौकीन एक्ट्रेस का पहला म्यूजिक वीडियो 'भसूड़ी' लॉन्च हुआ है। वह जल्द कुछ और एल्बम में भी काम करती दिखेंगी। इसके अलवा उनकी शॉर्ट फिल्म स्मार्टफोन भी रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 7
Mehjabi Siddiqui
महजबी सिद्दीकी
'बिग बॉस 11' में बतौर कॉमनर (यानि आम इंसान) महजबी सिद्दीकी ने भाग लिया था। मगर अब वह सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। जिस दिन हिना खान की 'भसूड़ी' रिलीज हुई, उसी दिन महजबी का भी पहला म्यूजिक वीडियो 'वूफर' रिलीज हुआ। इस वीडियो में वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। यही नहीं, उनका पूरा लुक बदल गया है। 

4 of 7
PRIYANK
प्रियांक शर्मा
'स्प्लिट्सविला' और 'रोडीज' जीतने के बाद प्रियांक शर्मा 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बने। माना जा रहा था कि शो से निकलते ही वह किसी टीवी सीरियल में काम करेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने म्यूजिक वीडियो में डांस करना बेहतर समझा। बादशाह और आस्था गिल के गाने 'तेरा बज मुझे जीने ना दे' में प्रियांक शर्मा नजर आए थे। अब वह वेब शो 'पंच बीट' में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Arshi Khan
अर्शी खान
अर्शी खान 'बिग बॉस 11' के विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि शो से निकलते ही उन्हें किसी न किसी टीवी सीरियल में वैंप का रोल तो मिल ही जाएगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने स्टेज शो और म्यूजिक वीडियोज को तरजीह दी। हाल ही में उनका गाना 'नखरे' रिलीज हुआ है। यही नहीं, वह कई अवॉर्ड फंक्शन और शादियों में स्टेज परफॉर्मेंस देकर धूम मचा रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
sapna chaudhary - फोटो : इंस्टाग्राम
सपना चौधरी
'बिग बॉस 11' का सबसे बड़ा फायदा सपना चौधरी को मिला है। अब उन्होंने स्टेज शोज करने कम कर दिए हैं। उनके पास फिल्मों में आइटम नंबर के ऑफर्स की बाढ़ आ गई है। फिल्म 'वीरेे की वेडिंग', 'नानू की जानू', 'भांगोवर' में उन्होंने आइटम डांस किया। हाल ही में उनका भोजपुरी गाना 'मेरे सामने आके' रिलीज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shilpa shinde
शिल्पा शिंदे
टीवी की फेवरेट 'भाभी जी' शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' जीतने के बाद टीवी पर नहीं लौटीं। उन्होंने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ वेब कॉमेडी शो 'दन दना दन' में काम किया। जल्द वह सलमान खान के साथ रियलिटी शो 'दस का दम' में दिखेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें