हाल ही में खबर आई थी कि पूर्व मिस इंडिया डायना हेडन दोबारा प्रेग्नेंट हैं। डायना जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। उनकी ये प्रेग्नेंसी सामान्य तरीके से नहीं हुई है। जी हां, डायना फ्रोजन एग्स के जरिए मां बनी हैं।
विज्ञापन
2 of 4
डायना हेडन
तीन साल पहले डायना ने इन एग्स को हॉस्पिटल में फ्रीज करवाया था। डायना का इस तरह मां बनना किसी चमत्कार से कम नहीं है। साल 2016 में डायना पहली बार मां बनी थीं। तब भी उन्होंने पहले से फ्रीज एग्स को गर्भ में धारण किया था।
पढ़ें- हॉस्पिटल में ये काम करती थीं अर्शी खान, पसीने से लथपथ देख ब्वॉयफ्रेंड ने जड़ा था जोरदार चांटा
विज्ञापन
3 of 4
डायना हेडन
डायना ने मां बनने के 8 साल पहले ये एग्स फ्रीज करवाए थे। हेडन ने 40 साल की उम्र में अमेरिकन कॉलिन डिक से शादी की थी। बता दें कि इनफर्टिलिटी तकनीक के जरिए महिला अपने एग्स को फ्रीज कर सकती है। फिर कुछ महीनों या साल बाद इन्हें गर्भ में धारण कर सकती है।
बता दें कि डायना बिग बॉस कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। डॉक्टरों की मानें तो माइनस 196 डिग्री सेल्सियस तापमान में करीब 10 साल तक एग्स को रखा जा सकता है। कई शहरों के अस्पतालों में एग्स को फ्रीज करके रखने की सुविधा है। मुंबई में 50 हजार रुपए खर्च कर एग्स को फ्रीज किया जा सकता है।