फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में क्यों आना चाहती हैं Bigg Boss की Ex कंटेस्टेंट, टार्गेट होंगी महिलाएं

Wed, 03 Jan 2018 06:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काम्या
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट टेलीविजन की दुनिया में अपना सिक्का चलाने के बाद अब राजनीति में उतरना चाहती हैं। महिलाएं उनका पहला टार्गेट होंगी। आगे की स्लाइड में जानिए कौन है वो एक्ट्रेस और वह राजनीति में क्यों आना चाहती हैं। वह महिलाओं को क्यों अपना टार्गेट मानती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
काम्या पंजाबी
बात हो रही है टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की, जो अब राजनीति में कदम रखना चाहती हैं। काम्या ने राजनीति में आने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि वह इसमें अपना करियर बनाना चाहती है और देश की महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न खत्म करना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
काम्या पंजाबी
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या ने बताया कि वह राजनीति में इसलिए आना चाहती हैं क्‍योंकि उनको लगता है कि राजनीति करियर का कोई बुरा विकल्प नहीं है। काम्‍या का मानना है कि यह सबसे चुनौतीपूर्ण करियर विकल्पों में से एक है, जो न केवल ताकत, बल्कि व्यक्तित्व का भी परीक्षण लेता है।
विज्ञापन

4 of 4
काम्‍या
काम्‍या का कहना है कि वह महिलाओं के साथ उत्पीड़न खत्म करना चाहती है। वह अपने परिवार, समाज या किसी को भी इसका शिकार होते नहीं देखना चाहती। वह चाहती है सभी महिलाओं को बिना डर के जीवन जीना चाहिए। नेगेटिव किरदारों से फेमस हुई काम्यां का कहना है कि अगर वह राजनीति में शामिल होती हैं तो सबसे पहले वह महिलाओं के लिए अनुकूल माहौल बनाएंगी। वह महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें