अभिषेक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक शर्मा के 10 साल पूरे
द जोया फैक्टर, परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण, तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक शर्मा ने बृहस्पतिवार को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'तेरे बिन लादेन एक अलग सोच वाली कॉमेडी फिल्म थी जिससे इसको वितरक आसानी से नहीं मिले। मैंने इस फिल्म को कई वितरकों को दिखाया लेकिन वह उत्साहित नहीं थे। अंत में इस फिल्म को बोनी कपूर ने पेश किया। आज 10 साल बाद मेरे पास जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार हैं जो मुझ पर भरोसा करते हैं। मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं 'तेरे बिन लादेन' की सफलता ने मुझे एक भरोसेमंद फिल्म निर्देशक बनाया है।'