फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के जन्मदिन पर इस अभिनेत्री के घर बजेगी शहनाई, यहां जानिए उनके पांच मुख्य किरदार

Wed, 25 Dec 2019 02:01 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर टीवी अभिनेत्री मोना सिंह 27 दिसंबर को मुंबई में शादी करने जा रही हैं। वह दक्षिण भारतीय इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी कर रही हैं। उनकी शादी में इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास लोग शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार इन मेहमानों में गौरव गेरा, राजेश खेरा और रक्षंदा खान भी शामिल हैं। मोना ने बीते दिनों गोवा में अपनी बैचलर पार्टी भी आयोजित की थी। शादी में मोना के नजदीकी लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा।  26 दिसंबर को प्री वेडिंग पार्टी आयोजित की जाएगी। बता दें कि 27 दिसंबर को ही सलमान खान भी अपना जन्मदिन मनाते हैं। चलिए आपको बताते हैं मोना सिंह के निभाए वे पांच खास किरदार जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री में अलग मुकाम पर पहुंचाया।
विज्ञापन

2 of 6
जस्सी जैसी कोई नहीं - फोटो : सोशल मीडिया
जस्सी जैसी कोई नहीं
यह शो साल 2003 से 2006 के मध्य प्रसारित हुआ। इसमें मोना सिंह ने जसमीत वालिया का किरदार अदा किया। टीवी इंडस्ट्री में मोना को पहली बार शोहरत इसी शो ने दिलाई थी, जिसमें वह एक साधारण सी दिखने वाली लड़की का किरदार निभाती हैं। उसे एक प्रमुख फैशन एजेंसी में नौकरी मिल जाती है। हालांकि प्रतिभाशाली जस्सी को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत पांच पुरस्कारों से नवाजा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
क्या हुआ तेरा वादा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या हुआ तेरा वादा
इस शो में मोना ने मोना सिंह नाम की एक शादी शुदा महिला का किरदार निभाया जिसके तीन बच्चे भी होते हैं। वह अपने पति प्रदीप सिंह (पवन शंकर) के साथ पिछले 12 सालों से शादी-शुदा जिंदगी जी रही हैं कि तभी प्रदीप की जिंदगी में उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री हो जाती है और वह मोना को छोड़ कर उसके साथ रहने लगता है। प्रदीप कत्ल के इल्जाम में फंस जाता है जिससे बचाने में मोना उसकी मदद करती है। इस शो में मोना को एक हाउस वाइफ से लेकर एक सफल औरत बनने तक के सफर को दिखाया गया है।

4 of 6
प्यार को हो जाने दो - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार को हो जाने दो
73 एपिसोड का यह सीरियल करीब एक साल (2015-2016) तक प्रसारित हुआ। इस सीरियल में मोना सिंह ( प्रीत) के साथ इकबाल खान (ईशान) मुख्य किरदार में हैं। दोनों ईशान और प्रीत अपने परिवार को हमेशा एक करके रखते हैं। लेकिन उनकी जिम्मेदारी के कारण उनका प्यार लुप्त हो जाता है। उनका परिवार उनके प्यार को फिर से लाने की कोशिश करता है। इस शो के लिए मोना को सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री के लिए लायंस गोल्ड अवार्ड से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

5 of 6
3 इडियट्स में करीना और आमिर के साथ मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
3 इडियट्स
राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में मोना सिंह ने करीना कपूर की बहन मोना का किरदार निभाया था। यह मोना की पहली फिल्म थी। वैसे तो फिल्म में मोना का किरदार छोटा था लेकिन इस छोटे से किरदार में भी उन्होंने दर्शकों की खूब वाह वाही बटोरी थी। उन्होंने फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के सामने अपनी दमदार मौजदूगी दर्ज कराई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
M.O.M. - Mission Over Mars - फोटो : Instagram
मिशन ओवर मार्स
इस साल रिलीज हुई वेब सीरीज मिशन ओवर मार्स में मोना सिंह ने इसरो की एक वैज्ञानिक  (मौसमी घोष) की भूमिक अदा की थी। एकता कपूर की इस वेब सीरीज में मोना द्वारा निभाया किरदार महिला सशक्तिकरण की भावना से भरपूर था। आठ एपिसोड की इस वेब सीरीज में मोना ने एक जुझारु महिला का किरदार अदा किया है। 


पढ़ें: जानें क्यों सलमान खान ने बदला अपना बर्थडे प्लान, शाहरुख सहित ये सितारे होंगे जश्न में शामिल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें