फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म हिट होने की गारंटी लेने हीरोइन को साथ लेकर गुरुद्वारे पहुंचा 'फिरंगी'

Fri, 17 Nov 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
लोगों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा जल्द ही बड़े पर्दे पर ‘फिरंगी’ के अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘फिरंगी’ बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। जिसके प्रचार के लिए कपिल पूरी शिद्दत से लगे हुए हैं।

हाल ही में कपिल अपनी फिल्म की सफलता की दुआ मांगने के लिए गुरुनानकजी के दरबार में दिखाई दिए। कपिल के साथ उनकी फिल्म की हीरोइन इशिता दत्ता भी नजर आई। दोनों ने अपनी फिल्म की सफलता के लिए यहां बैठकर दुआएं मांगी। 
पढ़ें- Bigg Boss 11: पूरी रात एक साथ्‍ा थे प्रियांक-बेनाफशा, घरवालों ने पूछे कई सवाल
 
विज्ञापन

2 of 4
बता दें, पिछले कुछ दिनों से कपिल दुबई में हैं। यहां मौजूद गुरुनानक दरबार में उन्होंने दर्शन करके अपनी फिल्म के लिए एकसाथ प्रार्थना की। कपिल ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी हैं।    Seeking blessings at Guru Nanak darbar Dubai. Now heading for media interactions #firangion24thnovember #Dubai #UAE pic.twitter.com/wz1iRAxNQJ — KAPIL (@KapilSharmaK9) November 16, 2017

 
विज्ञापन

3 of 4
बात अगर कपिल की तबियत की करें तो उनकी सेहत अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपनी फिल्मों के प्रमोशन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। खबरों की मानें तो हाल में कपिल अक्षय कुमार के कॉमेडी रियलिटी शो पर अपनी फिल्म ’फिरंगी’ का प्रचार करने जाने वाले थे लेकिन खराब सेहत के कारण उन्हें अपना शूट कैंसिल करना पड़ गया था।
विज्ञापन

4 of 4
कपिल की इस फिल्म की खासियत ये है कि इस फिल्म के एक गाने में उनकी मां जानकी रानी और बहन पूजा देवगन और भाभी मुस्कान पुंज भी एक छोटा सा रोल करती नजर आएंगी। कपिल ने साल 2015 में आई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद ‘फिरंगी’ उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी।

‘फिरंगी’ को दर्शक 24 नवंबर को सिनेमाघरों में देख पाएंगे। इस फिल्म में कपिल के साथ ईशिता के अलावा मोनिका गिल भी नजर आने वाली है। कपिल शर्मा इस फिल्म में एक देहाती पुलिसवाले के रोल में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें