फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ यात्रा के दौरान टीवी एक्ट्रेस से छेड़खानी,इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सुनाई आपबीती

विज्ञापन
1 of 5
माहिका शर्मा टीवी शो एफआईआर में काम कर चुकी हैं - फोटो : Instagram
अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा छेड़खानी की शिकार हुई हैं। पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान कुछ लड़कों ने उन्हें धक्का दिया, अश्लील बातें कही और थप्पड़ तक मारने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर आपबीती साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
Mahika Sharma - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने बताया कि वह रथ यात्रा में होने वाली आरती के लिए जा रही थीं। उनकी गाड़ी मंदिर से थोड़ी दूर पर ही रोक दी गई। करीब 20-25 मिनट का सफर उन्हें पैदल चलकर ही तय करना था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह दोस्तों के साथ जा रही थीं, तभी कुछ लड़कों ने उनके साथ छेड़खानी की। घटना से वह इतना घबरा गईं कि बिना दर्शन किए ही लौट गईं।
विज्ञापन

3 of 5
Mahika Sharma - फोटो : Instagram
माहिका शर्मा ने लिखा,'मैं पुरी में रथ यात्रा की महाआरती में शामिल होने गई। वहां कुछ लोगों के झुंड ने मेरा मजाक उड़ाया, धक्का दिया और चांटा मारने तक की कोशिश की। मैं फिर भी चुप रही...कोई शिकायत नहीं की...और मैं यह करना भी नहीं चाहती।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मेरा विश्वास है जगन्नाथ भगवान न्याय करेंगे। वे उनके बच्चे हैं, मैं भी उनकी बेटी हूं। मैंने माफ कर दिया क्योंकि हम सब एक हैं।'

4 of 5
Mahika Sharma - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक्ट्रेस एडल्ट फिल्म मेकर डैनी ए के साथ काम करने की वजह से ट्रोल हुई थी। इसके बाद उन्होंने बयान दिया था कि वह पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती हैं। इस बयान के लिए भी उनकी खूब आलोचना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahika Sharma - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने बताया कि उस घटना के बाद से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी अश्लील तस्वीरें पोस्ट की और गंदे मैसेज भी भेजे। पोस्ट में एक्ट्रेस ने सफाई पेश करते हुए लिखा, 'मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि वैसा क्यों हुआ। मैं बहुत दुविधा में थी, मानो काम करना अपराध है। हम सब इंसान हैं। हमारी खवाहिशें होती हैं, हम किसी को पसंद करते हैं, हमारी कल्पनाएं होती हैं। ' बता दें कि माहिका शर्मा टीवी शो एफआईआर में काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें