फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films TRP on TV: टीवी पर 45 साल बाद भी हिट रही ‘शोले’, नंबर वन पर आई विद्युत जामवाल की ये फिल्म

Fri, 08 Jan 2021 04:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शोले, विद्युत जामवाल - फोटो : Twitter
टेलीविजन पर प्रसारित होने वाली फिल्मों की टीआरपी में इस बार चौंकाने वाली एंट्री रही अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' की। माना जा सकता है कि नए दौर की ऊलजुलूल फिल्में देख ऊब रहे लोग पुरानी क्लासिक देखना खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन, इस बार की टीआरपी ने ये भी इशारा किया कि सिनेमा के दर्शक मुस्लिम सोशल फिल्मों का जमाना भी अभी भूले नहीं है। विद्युत जामवाल की ऐसी ही एक फिल्म ने इस बार की टीआरपी में पहला नंबर पाया है।
विज्ञापन

2 of 8
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बार्क) ने बीते हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है जिसमें पिछले हफ्ते स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुई फिल्म 'खुदा हाफिज' को शीर्ष स्थान मिला। सिनेमाघरों के लिए बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई फिर भी इसे दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर ने किया है और फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं अभिनेता विद्युत जामवाल, शिवालीका ओबेरॉय, आहना कुमरा, शिव पंडित, नवाब शाह और अनु कपूर ने।
विज्ञापन

3 of 8
खुदा हाफिज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'खुदा हाफिज' की कहानी नवविवाहित जोड़े समीर और नरगिस की है। काम की तलाश में ओमान गई नरगिस का मानव तस्करी में अपहरण कर लिया जाता है। फिर उसकी खोज में समीर ओमान जाकर पूरे रैकेट का पर्दाफाश करता है। दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए इसके निर्माताओं ने उसके दूसरे भाग की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके सीक्वल को भी फारुख कबीर ही निर्देशित करेंगे और फिल्म के मुख्य कलाकार भी वही रहेंगे।

4 of 8
अल्लू अर्जुन
टीवी पर देखे जाने वाली फिल्मों में अक्सर शीर्ष पर रहने वाले चैनल ढिंचक को इस बार स्टार गोल्ड ने फिल्म 'खुदा हाफिज' के साथ पीछे छोड़ दिया। हालांकि, फिर दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान ढिंचक को भी मिला। दूसरे स्थान पर इस चैनल पर प्रसारित हुई एक्शन कॉमेडी फिल्म 'डीजे' रही जिसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। तीसरा नंबर अर्जुन सरजा, दिलीप और अंजु कुरियन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जैक एंड डैनियल' ने पाया। और, चौथे स्थान पर रही राम पोथीनेनी और राशि खन्ना की एक्शन रोमांटिक फिल्म 'सन ऑफ सत्यमूर्ति 2'।
विज्ञापन

5 of 8
शोले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिछले हफ्ते की टीआरपी चार्ट में पिछले काफी समय से जो नहीं हुआ, ऐसी भी एक घटना घटी। दरअसल, हिंदी फिल्मों की टीआरपी लिस्ट में पांचवा नंबर स्टार उत्सव मूवीज पर प्रसारित हुई रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शोले' ने पाया। वर्ष 1975 में रिलीज हुई इस फिल्म के दीवाने इसके रिलीज के वक्त भी रहे और अब लगभग 45 साल गुजर जाने के बाद भी टीवी पर प्रसारित हुई इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमजद खान की यह फिल्म अब भी लोगों को अपनी ओर उतना ही आकर्षित करती है।
विज्ञापन

6 of 8
'बाहुबली 2'
प्रीमियम टेलीविजन चैनलों पर फिल्में देखने वाले दर्शकों की पहली पसंद तो विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' ही बनी है। वहीं, दूसरी पसंद सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई फिल्म 'बाहुबली- द कंक्लूजन' है। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की फिल्म दुनिया में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ चुकी है। और, हर हफ्ते टीआरपी में भी अव्वल रहकर यह फिल्म खुद की लोकप्रियता दर्शाती है। इस बार तीसरे स्थान पर रही जी सिनेमा पर प्रसारित हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल'।
विज्ञापन

7 of 8
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शरण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बनी थी लेकिन निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया। फिल्म में जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी और मानव विज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। चौथा स्थान स्टार गोल्ड की फिल्म 'टोटल धमाल' को मिला जिसमें अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं, पांचवा स्थान सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'डीजे' ने पाया।
विज्ञापन

8 of 8
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
फ्री टू एयर चैनलों में तो हर बार ढिंचक ही अव्वल रहता है। इस चैनल पर प्रसारित हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'डीजे' पहले स्थान पर रही। दूसरा स्थान पाया रिश्ते सिनेप्लेक्स पर प्रसारित हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फिर हेरा फेरी' ने। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह फिल्म हिंदी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इसके बाद तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान ढिंचक के नाम ही रहा। तीसरे स्थान पर अर्जुन सरजा की फिल्म 'जैक एंड डैनियल' रही तो चौथा स्थान राम और राशि खन्ना की फिल्म 'सन ऑफ सत्यमूर्ति 2' को मिला। और, अंतिम यानी पांचवा स्थान पाया फिल्म 'कार्तिक के इंसाफ' ने।

पढ़ें: तैमूर अली खान से शादी करना चाहती हैं ये अभिनेत्री, करीना कपूर के सामने रखा प्रपोजल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें