नकुल ढुल
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
गुल्लू और नकुल के बीच क्यों हुई थी हाथापाई?
इससे पहले गुल्लू की नकुल से लड़ाई हुई थी। काजी ने मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूका था। इसके बाद जब स्काउट अकेले थे, तो नकुल ने जाकर उनसे कहा कि काजी वहां दूसरी ओर बता रहे हैं कि उन्होंने तुम्हारे कान में थूक दिया। इसके बाद स्काउट नकुल को लेकर इस बात को क्लियर करने गए।
जब स्काउट ने काजी से इस बारे में पूछा, तो काजी ने कहा कि मैं मजाक कर रहा हूं। मगर नकुल इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। इस बीच काजी ने गुल्लू से कहा कि सब मजाक में था, तुम नकुल को समझाओ। इस पर नकुल कहते हैं कि वो मुझे क्या समझाएगा। इसके बाद गुल्लू ने नकुल से कहा कि क्यों बात बढ़ा रहे हो। तो नुकल ने कहा कि मैं तो बढ़ाऊंगा। इसके बाद नकुल, गुल्लू से भिड़ जाते हैं। हाथापाई के बाद नकुल को घर से बाहर कर दिया गया था।