फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरती टीआरपी के बावजूद क्यों नहीं बंद हो सकता कपिल शर्मा का नया शो, वजह जान लें

Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
कपिल शर्मा एक के बाद एक नई मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। शो के दौरान उन पर कई स्टार्स को इंतजार करवाने के आरोप लगते रहे हैं।वहीं सोनी चैनल पर आने वाले उनके शो 'फैमिली ड्रामा विद कपिल शर्मा' की गिरती टीआरपी भी उनके लिए मुसीबत बन गई है। खबरें तो यहां तक थी कि शो को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलने की वजह से यह बंद हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma
अब ऐसी खबर आई है जिससे कपिल को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। कपिल के इतने विवादों में घिरने के बावजूद चैनल उनका साथ नहीं छोड़ेगा। रही बात टीआरपी गिरने की तो शो की क्रिएटिव टीम इस पर जोरो शोरो से काम कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma
दैनिक भास्कर वेबसाइट के मुताबिक सोनी चैनल चाहे भी तो कपिल का यह नया शो बंद नहीं कर सकता है। इसके पीछे वजह है स्पॉन्सर्स का लगा पैसा। कपिल के शो के लिए 11 बड़े स्पॉन्सर्स से चैनल ने करीब 20 करोड़ से ज्यादा रुपए लिए हैं। इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा वह एडवांस भी ले चुके हैं। ऐसे में चैनल के पास इस शो को टेलिकास्ट करने के सिवा कोई और दूसरा रास्ता नहीं है।

4 of 5
Kapil Sharma
ऐसे में इस शो को बंद करने का सवाल ही नहीं उठता है। अगर कपिल शर्मा इस शो को छोड़ भी देते हैं तो किसी और कॉमेडियन या सेलिब्रिटी को लेकर शो को जारी रखा जाएगा। शायद यही वजह है कि कपिल ने एक वेबसाइट के एडिटर को फोन पर गालियां तक दी। कपिल को लगता है कि उनके खिलाफ खबरें लिखने से उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kapil Sharma
कपिल शर्मा के शो को मिल रही तीखी प्रतिक्रिया और अब उन पर भद्दी गालियां देने का आरोप है। हाल ही में कपिल ने अपनी दो एक्स मैनेजर और एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और उनकी पूर्व मैनेजर प्रीति सिमोस ने खुलासा किया कि 'कपिल की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह कभी भी सुसाइड कर सकते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें