टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में दर्शकों को एक के बाद एक धमाके देखने को मिल रहे हैं। शो अब धीरे- धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच अब दर्शकों को शो में एक और धमाका देखने को मिलेगा। दरअसल, शो में मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत और उनके पति बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले राखी ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने घर के सदस्यों के व्यवहार और उनके गेम प्लान को लेकर भी खुलकर बताया।
सवाल- बिग बॉस के इस सीजन का सबसे बड़ा एंटरटेनर कौन है?
जवाब- इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वह किसी एक सदस्य का नाम नहीं ले सकतीं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में सभी अच्छा खेल रहे थे। हालांकि, बीच में वह काफी इमोशनल भी नजर आए। ऐसे में राखी ने कहा कि सभी अपने-अपने लेवल पर लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं।