बिग बॉस का घर आए दिन होने वाले हंगामे और बवाल के लिए काफी मशहूर है। इस शो में दर्शकों को रोजाना लड़ाई- झगड़े और तकरार देखने को मिलते रहते हैं। बिग बॉस का 13वां सीजन भी अपने घमासान को लेकर शुरू से ही चर्चा में रहा है। शो में दर्शकों को पहले ही दिन से लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बीते कई महीनों से चल रहे इस शो में अब जल्द ही फिनाले एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में सभी सदस्य फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच दर्शकों को इस हफ्ते शो से एक सदस्य बेघर होता नजर आएगा।
इस हफ्ते शो से बाहर होने वाले सदस्य कोई और नहीं बल्कि शमिता शेट्टी के राखी भाई राजीव अदातिया है। कम समय में ही लोगों का दिल जीत कर भरपूर एंटरटेन करने वाले राजीव का सफर शो में आज पूरा हो गया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद राजीव ने अमर उजाला से हुई बातचीत के दौरान घर में अपने अनुभव और शो के कंटेस्टेंट के बारे में खुलकर बताया।