फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना के दिमाग से अभी तक नहीं गया हार का सदमा, Bigg Boss पर लगाया बड़ा आरोप

Sun, 04 Feb 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan
बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान ने शो को लेकर बहुत ही बड़ी बात बोल दी है। हिना ने ये बात लेकमे फैशन वीक में शिरकत करने के बाद एक इंटरव्यू में बोली। हिना के इस बयान से शो के मेकर्स पर बड़ा आरोप लगता नजर आ रहा है। आइए जानते क्या बोल गईं हिना खान...
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan
बिग बॉस को खत्म हुए दो हफ्ते से भी ऊपर हो गए हैं लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि इस कड़ी में इस बार हिना खान का नाम सामने आया है। हिना ने बिग बॉस को लेकर शो मेकर्स के होश उड़ाने वाली बात कह डाली है। हिना ने साफ-साफ शब्दों में कही ये बात...
विज्ञापन

3 of 5
hina khan
हिना ने कहा कि शो स्क्रिप्टड नहीं बल्कि एडिटिड होता है जिससे कंटस्टेंट के चरित्र पर सवाल उठना लाजमी हो जाता है। अगर हिना खान के शो में पूरे सफर को देखा जाए तो वे अपने ही ऊपर लगे झूठ बोलने के आरोपों पर पानी फेरतीं नजर आ रही हैं। बिग बॉस शो देखने वाला हर दर्शक इस बात का गवाह है कि हिना हमेशा अपनी बात से मुकरती दिखाई दी हैं।

4 of 5
Hina Khan
बता दें कि तकरीबन साढ़े तीन महीने चले बिग बॉस सीजन 11 में हिना खान को फाइनल की दहलीज से खाली हाथ घर लौटना पड़ा था। लेकिन हिना के इस बयान से साफ होता है कि वह अभी हार के सदमें से उबरी नहीं है। बता दें कि शो के फिनाले में शिल्पा शिंदे ने उन्हें मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
शायद ही आपको पता हो कि सीजन 11 में गाली-गलौज और बुरे व्यवहार के चलते घर से बेघर हुए जुबैर खान ने भी शो को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने भी शो को एडिटिड बताया था। लेकिन  एक बात तो साफ है कि हिना खान ने अभी से अपने बयानों से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। खबर है कि वे बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें