फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive Photos: विराट-अनुष्का के बाद अब इस एक्टर ने चुपचाप कर ली शादी, जयमाल के बाद किया भांगड़ा

Tue, 20 Feb 2018 03:52 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गौरव चोपड़ा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की सीक्रेट मैरिज ने हर किसी को चौंका दिया था। अब एक टीवी स्टार ने भी चुपचाप शादी कर अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है। इस एक्टर का नाम है गौरव चोपड़ा। 
विज्ञापन

2 of 6
गौरव चोपड़ा
जी हां, गौरव चोपड़ा ने हितिशा के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी में गौरव चोपड़ा और हितिशा के परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। गौरव चोपड़ा टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं लेकिन उन्होंने अपनी शादी में किसी भी सेलेब्रिटी को इनवाइट नहीं किया। 
 

 
विज्ञापन

3 of 6
गौरव चोपड़ा
दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। हितिशा ने रेड कल कलर का लहंगा और गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई थी। वहीं गौरव चोपड़ा व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ मरून रंग की शॉल लिए थे। 

4 of 6
गौरव चोपड़ा
शादी में गौरव चोपड़ा के खास दोस्त टीवी एक्टर करन मेहरा अपनी पत्नी निशा वल के साथ पहुंचे थे। टीवी इंडस्ट्री के लिए गौरव चोपड़ा की शादी काफी शॉकिंग रही। इससे पहले गौरव चोपड़ा अपनी कोस्टार मौनी रॉय से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
गौरव चोपड़ा
गौरव चोपड़ा ने 'नागिन' एक्ट्रेस को तब डेट करना शुरू किया था जब नारायणी शास्त्री के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था। गौरव चोपड़ा और मौनी रॉय ने टीवी सीरियल 'पति-पत्नी और वो' में साथ काम किया था। कुछ सालों तक मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गौरव चोपड़ा
टीवी सीरियल के अलावा गौरव ने तमिल फिल्म Ottran में भी काम किया है। इसके अलावा गौरव चोपड़ा बिग बॉस 10 में कंटेस्टेंट बनकर पहुचे थे। इसमें उनके साथ मनवीर गुर्जर, लोपामुद्रा राउत और वीजे बानी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें